37.9 C
Panipat
April 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana PoliticsPolitics

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने संभाला पदभार, पढ़िए उनके बारे में

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पदभार संभाल लिया है। राजभवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित अन्य मंत्रियों ने राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। सर्वप्रथम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को गार्ड आफ आनर की सलामी दी गई। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन से आए एचएपी के जवानों ने डीएसपी अभीलक्ष जोशी के नेतृत्व में राष्ट्रीय धुन बजाकर सलामी दी।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हरियाणा की भौगोलिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए कुछ प्रमुख विकास कार्यों और योजनाओं से अवगत करवाया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक भी मौजूद रहे।

पढ़िए बंडारू दत्तात्रेय के बारे में…

  1. बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के 18वें राज्यपाल बने हैं।
  2. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहते हुए दत्तात्रेय का हरियाणा से विशेष जुड़ाव रहा। 
  3. केंद्र सरकार में तीन बार मंत्री और चार बार सांसद रहे। 
  4. बंडारू दत्तात्रेय मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले हैं। हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री लेने के बाद संघ प्रचारक के तौर पर राजनीतिक करियर शुरू किया।
  5. आपातकाल के दौरान उन्होंने जेल भी काटी। वर्ष 1980 में दत्तात्रेय ने भाजपा की सदस्यता ली और आंध्र प्रदेश ईकाई के सचिव बन गए।
  6. दो बार आंध्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे और फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे।
  7. 1991 में पहली बार सांसद बने।
  8. साल 1998 में दूसरी बार चुनाव जीते और वाजपेयी सरकार में शहरी विकास मंत्री बनाए गए।
  9. 1999 में फिर से जीत हासिल की और रेल राज्यमंत्री बने।
  10. वर्ष 2014 में अपनी सिकंदराबाद सीट से चुनाव जीते और मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए।
  11. वर्ष 2019 में हिमाचल के राज्यपाल बने। अब हरियाणा के राज्यपाल बन गए हैं।
  12. हैदाराबाद में 12 जून 1947 को जन्मे दत्तात्रेय दत्तन्ना के नाम से मशहूर रहे हैं। वर्ष 1989 में वसंता से विवाह किया। उनके दो बच्चे पुत्र नामित वैष्णव बंडारू और बेटी विजया लक्ष्मी हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बरसात के बाद बनेगी पानीपत में ये 21 सड़कें, पढ़िए कहा-कहा बनेगी सड़क

Voice of Panipat

WhatsApp इन यूजर्स के लिए लेकर आ रहा है ये 2 नए दमदार फीचर

Voice of Panipat

हर महीने मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, इन परिवारों को मिलेगा फायदा

Voice of Panipat