वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी ) – समालखा में पैसों के झगड़े की वजह से कुछ लोगों ने पिता और उसके बेटे पर डंडे से हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि पैसों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके कारण मामला बहुत ज्यादा बढ़ गया था। और तभी आरोपियों ने पिता-बेटा के साथ मारपीट शुरू कर दी। ये बात रविवार की है निवासी चुलकाना धाम का रहने वाला बताया गया है। बताया जाता है कि करीब 3-4 साल पहले अपने भाई रामदास को 70 हजार रुपए उधार दिए थे। बताया जाता है कि रामदास पैसे लौटाने में लगातार टालमटोल करता रहा। ये बात 30 जून की शाम करीब 7: 30 बजे, बलवान अपने बेटे सुनील और परिवार के साथ अपने घर पर मौजूद था।

समालखा थाने का फोटो
इसी दौरान रामदास से अपने उधार दिए पैसे वापस मांगे। तो इस बात पर रामदास अपने बेटों सूरजभान और कुलदीप के साथ वहां पहुंचा और बलवान व सुनील का रास्ता रोककर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। और तीनों आरोपियों पिता- बेटे पर हमला किया। डंडो के साथ भी मारपीट की। बलवान और उनके बेटे सुनील को गंभीर चोटें आई। और साथ ही तीनों आरोपियों जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। तभी परिवार ने दोनों घायलों को पहले पानीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें PGI खानपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद दोनों को समालखा के देव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।फिलहाल इस मामले में बलवान की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें अब तक कुल 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तारियों के बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

