27.6 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBollywoodEntertainmentIndia CrimesIndia NewsLatest News

स्टैंडअप कॉमेडी शो पर की गई टिप्पणी पड़ी महंगी , 3 लाख का जुर्माना लगा

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – INDIAS GOT LATENT शो से चर्चा में आए समय रैना और अन्य कॉमेडीयनस एक बार फिर अपनी अभद्र टिप्पणी के चलते सुर्खियों में है । मामला 2025 का है जिस पर अब 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सक्ती दिखाई है । इसी मामले की सुनवाई में कोर्ट के आदेश का पालन ना करने के कारण 5 कॉमेडीयनस ( समय रैना , रणवीर अलहाबादिया , विपुल गोयल , बलराज सिंह धई , सोनाली ठक्कर , निशांत जगदीश तंबर ) पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है ।

ये वो 5 कॉमेडियन है , जिन पर कोर्ट ने 3 लाख का जुर्माना लगाया है

मामला 2025 में अपने शो पर की गई दिव्यांगों पर एक टिप्पणी का है जहां स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) नाम की एक गंभीर बिमारी के इलाज से जुड़ी कुछ बातें जो शो पर हुइ और विवाद का कारण बन गइ जिस पर बाद में कोर्ट में CURE SMA INDIA FOUNDATION द्वारा याचिका दाखिल की गइ । जिस पर सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि अब माफी के तौर पर कॉमेडीनस को दिव्यांगो के प्रति फंड जुटाने के लिए महीने में दो शो करने होंगे जिसमें ऑदिएंस के तौर पर खुद दिव्यांगो को भी शामिल करने की बात की गइ थी जिसका पालन किसी भी कॉमेडीयन द्वावारा अभी तक नहीं किया गया । जिसके बाद कोर्ट का कहना है कि ये कोर्ट को गुमराह करना और उसके आदेश का उलंघन करना है । जिसके बाद कोर्ट ने शो में टिप्पणी कर रहे कॉमेडीयनस पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है जो 2 हप्ते के अंदर भरना ज़रूरी होगा और अगर आगे भी कोर्ट के फैसलों का पालन नही हुआ तो यही जुर्माना बड़के 30 लाख हो जाएगा ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चौक-चाैराहों पर कूड़ा फेंकने वालों पर रखी जाएंगी नजर, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

HARYANA में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बढ़ी सख्ती, हरियाणा सरकार ने की गाइडलाइंस जारी

Voice of Panipat

बजट 2020: पंजाबी भाषा होगी एनएसक्यूएसएफ के अधीन, खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण केंद्र

Voice of Panipat