26.1 C
Panipat
September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeIndia NewsLatest News

हरियाणा की ये यूनिवर्सिटी चर्चा में, पहले युवती और अब युवक के साथ हुआ ऐसा

वायस ऑफ पानीपत (रिद्धी)-आपको बता दे हरियाणा के हिसार की जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी में कल यानी विरवार को बीएससी लाइफ साइंस के फर्स्ट ईयर के छात्र ने छठी मंजिल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली…हालांकि छात्र की पहचान 18 वर्षीय दक्ष के रूप में हुई है। वो मूलरूप से हिसार का रहने वाला था। पुलिस को वीरवार दोपहर 3 बजे यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सूचना दी गई…. यूनिवर्सिटी में 20 दिन में आत्महत्या करने का दूसरा मामला सामने आया है,जिससे विद्यार्थियों में डर का माहौल है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन से सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-8 पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दीन दयाल ब्लॉक की निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल पर छात्र ने बिजली की तारों से फंदा लगाया और सुसाइड कर लिया…इस घटना को वहां मौजूद मजदूरों ने देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी….पुलिस अधिकारी यशपाल ने सुचना देते हुआ बताया कि वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है…दक्ष पिछले एक हफ्ते से कॉलेज नहीं आ रहा था, लेकिन वीरवार को वो कॉलेज आया और उसने ये कदम उठा लिया। यह पहली बार नहीं है जब जेसी बोस यूनिवर्सिटी में सुसाइड की घटना सामने आई हो…इससे 20 दिन पहले 9 अगस्त को मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थर्ड ईयर की वंशिका ने हॉस्टल रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी….फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में फहराया तिरंगा

Voice of Panipat

खिलाड़ियों के लिए निकली आर्मी में विशेष भर्ती

Voice of Panipat

Panipat:- ससुराल से वापिस लौटा परिवार, घर के अंदर गए तो हुए हैरान

Voice of Panipat