July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

12 राज्यों में खाली पड़ी 56 विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- कोराेना महामारी के बीच चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में खाली पड़ी 56 विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है। इनमें हरियाणा के सोनीपत जिले की बरोदा सीट भी है। बरोदा सीट के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 10 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। यानी दिवाली से 4 दिन पहले बरोदा को नया विधायक मिलेगा। 27 अक्टूबर को जहां भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। वहीं इसी दौरान चुनाव भी आ गया है। ऐसे में सभी दल जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगे। हरियाणा में अभी तक 47 विधानसभा उपचुनाव हुए हैं। सबसे पहला उपचुनाव संयुक्त पंजाब में डबवाली सीट पर 1952 में हुआ था। बरोदा मेें पहली बार उपचुनाव हो रहा है। 13 अप्रैल को श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। बरोदा विधानसभा में 178250 मतदाता हैं। यहां 94 हजार जाट वोटर, अन्य जनरल 21 हजार, बीसी 25 हजार और एससी 29 हजार के करीब हैं। बरोदा ग्रामीण क्षेत्र की जाट बाहुल्य सीट है।

चुनावी शेड्यूल– 9 अक्टूबर को नोटिफिकेशन,16 अक्टूबर तक नामांकन,17 को नामांकन की छंटनी,19 तक नामांकन वापसी,3 नवंबर को वोटिंग होगी,10 नवंबर को चुनाव नतीजे

Team Voice of Panipat

Related posts

बिना परमिशन के नहीं छोड़ सकते देश, बृजभूषण को मिली रेगुलर बैल

Voice of Panipat

बेरोजगार PTI अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Voice of Panipat

मां की हुई मौत तो पड़ोसी ने उठाया फायदा, 13 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Voice of Panipat