August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

रेल रोको आंदोलन के चलते 36 ट्रेनें हुई रद्द, 22 का करना पड़ा रुट डायवर्ट

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पंजाब में रेल रोको आंदोलन का आज दूसरा दिन है.. 19 किसान संगठन अमृतसर, जालंधर कैंट और तरनतारन समेत 12 स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर धरना दे रहे हैं, जिसकी वजह से रेलवे को कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा तो कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया..पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण काफी सारी ट्रेनों के रूट भी शॉर्ट कर दिए हैं.. ऐसे में पंजाब जाने वाले यात्री अंबाला तक ट्रेन में पहुंच रहे हैं, उससे आगे बसों में सफर कर रहे हैं.. ऐसे में पंजाब के विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसों में भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है..

वहीं यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.. हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बीच दौड़ने वाली ज्यादा ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं, जिसकी रेलवे की ओर से लिस्ट जारी की गई है.. रेलवे द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 36 ट्रेन रद्द की गई हैं.. 22 ट्रेन के रूट डायवर्ट किए गए हैं तो वहीं 20 से अधिक ट्रेनों को रूट शॉर्ट किए गए हैं.. जिसकी वजह से पंजाब ही नहीं, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के यात्रियों की परेशानी बड़ी है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बेरोजगारी में टॉप पर हरियाणा, लॉकडाउन का असर या सरकार की नाकामी ?

Voice of Panipat

1 जनवरी 2022 में होंगे कई बड़े बदलाव, पढिए खबर

Voice of Panipat

HARYANA की छोरी पर देश की नजर, आज फिर मैदान में उतरेंगी मनु भाकर

Voice of Panipat