September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी मांगें

हरियाणा में 2 दिन से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को आधी रात खत्म हो गई है.. आज से सभी डॉक्टर अपने- अपने काम पर लौटेंगे.. हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (Haryana Civil Medical Services Association) के अध्यक्ष राजेश खालिया ने बताया कि सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल के साथ देर रात तक वार्ता हुई.. इस दौरान सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि वे हमारी सभी मांगें 15 अगस्त से पहले पूरी कर देंगे..

बता दे कि वीरवार को मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर (Secretary Rajesh Khullar), स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित कुमार अग्रवाल से HCMSA प्रतिनिधियों ने मुलाकात की थी.. डॉक्टरों की हड़ताल खत्म कराने में सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का पुतला फूंकना पड़ा महंगा, राजेश झट्टीपुर 6 साल के लिए निष्कासित

Voice of Panipat

HARYANA मे बिपरजॉय तूफान की एंट्री, कई शहरो मे येलो-ऑऱेंज अलर्ट

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस ने जारी की नई एडवाईजरी, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए ले ये रुट

Voice of Panipat