September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, अब तक मिले 62 केस

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत में डेंगू के केस में तेजी से वृद्धि हो रही है.. जिले में अब तक डेंगू के 62 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं.. अब तक मिले पॉजिटिव केसों में 15 से 45 आयु वर्ग के ज्यादा केस हैं.. पॉजिटिव मिल रहे केसों पर स्वास्थ्य विभाग निगरानी रखे हुए है.. अभी प्राइवेट अस्पताल में तीन मरीज दाखिल हैं.. बाकी की हालत ठीक है.. प्राइवेट अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीजों की सेहत में भी सुधार है.. जहां पर पॉजिटिव केस पाए गए हैं.. वहां पर स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी करवा रहा है.. विभाग का दावा है कि अन्य जिलों की अपेक्षा पानीपत में डेंगू को लेकर स्थिति बेहद ठीक है और नियंत्रण में भी है.. इसका कारण यह है  कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही एंटी लार्वा एक्टिविटी को शुरू करवा दिया गया था.. जिससे मच्छर पनपने की गुंजाइश कम हो गई..

*तीन से चार केस रोजाना आ रहे*

बुखार के मरीजों के लिए गए 90 सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को आनी हैं.. ऐसे में संभव है कि डेंगू के केसों में इजाफा देखने को मिल सकता है.. बीते कुछ दिनों में आए डेंगू के केसों की स्थिति देखें तो औसत 3 से 4 मरीज रोजाना आ रहे हैं. सोमवार को आने वाली रिपोर्ट से और तस्वीर साफ हो जाएगी..

*चुनावी ड्यूटी के कारण जांच भी हुई बाधित*

विधानसभा चुनाव में लगाई गई कर्मचारियों की ड्यूटी के कारण डेंगू की जांच भी प्रभावित हुई है.. लैब टेक्नीशियन के अलावा फील्ड स्टाफ की भी चुनाव में ड्यूटी लगाई गई.. जिससे सैंपल एकत्रित करने व सैंपलों की जांच करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा.. सीमित स्टाफ से ही काम चलाना पड़ा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गुरुग्राम: 100 करोड़ के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट, कारोबारी की पत्नी गिरफ्तार..

Voice of Panipat

I’M NOT WELL, ‘ नोट के साथ मिला SDO की पत्नी श#व !

Voice of Panipat

वायु प्रदूषण बन सकता है आपके फेफड़ों के कैंसर का कारण, इन तरीकों से करें बचाव

Voice of Panipat