33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPANIPAT NEWS

3 दिन से लापता था एयरफोर्स कर्मी, मिला शव, हत्या की जताई आशंका

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला चरखीदादरी का है जहां पर करीब 3 दिन से लापता एयरफोर्स कर्मचारी का शव गुरुवार सुबह घिकाड़ा पंप हाउस से बरामद हुआ है। मृतक के सिर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिसके चलते परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने मृतक की बाइक खातीवास-झींझर रोड नहर से बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक आदमपुर निवासी अजीत एयरफोर्स में हवलदार था। खेल कोटे से करीब पांच साल पहले वह भर्ती हुआ था और उसकी पोस्टिंग नगालैंड के दीमापुर में थी। अजीत दो नवंबर को एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता हरनारायण ने बताया कि अजीत सात नवंबर को बाइक पर पत्नी के साथ झींझर भांजी के जन्मदिन पर गया था।

वहां पत्नी को छोड़ने के बाद वह दादरी में कबड्डी मैच देखने आया था लेकिन इसके बाद झींझर या आदमपुर नहीं लौटा। पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी का केस दर्ज कर रखा है। गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि अजीत का शव दादरी के घिकाड़ा पंप हाउस पर मिला है। उसके बेटे के सिर पर गहरी चोट है और इसके चलते उन्हें अंदेशा है कि बेटे की हत्या की गई है। वहीं, शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक की बाइक भी नहर से बरामद कर ली। अजीत की शादी दिसंबर 2019 में मुंढलाना निवासी बबली से हुई थी। उसके पिता हरनारायण किसान हैं।

आदमपुर निवासी हरनारायण ने अपना इकलौता बेटा खो दिया। वहीं, अन्य परिजनों ने बताया कि अजीत की तलाश वो गत सात नवंबर से ही कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। हरनारायण ने बताया कि उनके दोनों बच्चे शादी शादीशुदा थे। एयरफोर्स की दो सदस्यीय टीम भी गुरुवार को दो घंटे से अधिक समय तक सिविल अस्पताल में रुकी रही। टीम में शामिल अधिकारी म्यात्रा हिरण एम ने मृतक के पिता से अजीत के संबंध में सारी जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मनोहर लाल का हुआ बड़ा विरोध, किसानों ने रास्ता रोक दिखाएं काले झड़ें

Voice of Panipat

पानीपत में खेत से सबमर्सिबल की तार चोरी करने वाले 1 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA विधानसभा के नए स्पीकर बने हरविंदर कल्याण

Voice of Panipat