22 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

हरियाणा के स्कूलों का बदला समय, पढ़िए नया टाइम टेबल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के स्कूल खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। लगातार बढ़ती सर्दी के बीच शिक्षा विभाग ने 1 दिसंबर से स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला जारी कर दिया है। एकल और डबल शिफ्ट दोनों तरह के स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने 1 दिसंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। एकल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 09:30 से दोपहर 03:30 होगा। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सबुह 07:55 से दोपहर 12:30 तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 से सांय 05:15 तक होगी।

शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों के समय में बदलाव की सूचना राज्यभर के जिलों के संबंधित स्कूलों को देने के निर्देश जारी किये हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की अध्यापिका सुमन रानी ने किऐ सवाल , प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने भी जिताई ख़ुशी

Voice of Panipat

जर्मनी भेजने के नाम पर PANIPAT के युवक को ऐसे ठग लिया ठगो ने

Voice of Panipat

रोहतक में चार हत्‍याओं का हुआ पर्दाफाश, बेटा ही निकला हथियारा, पढिये पूरा मामला.

Voice of Panipat