September 23, 2026
Voice Of Panipat
India News

रियल एस्टेट का बड़ा धमाका! NH-19 पर 93 गांव की जमीन पर बसेगा नया शहर

NH-19 पर 93 गांव की जमीन पर बसेगा नया शहर

Real Estate New City : देश का रियल एस्टेट लगातार नियम आयाम स्थापित कर रहा है। रियल एस्टेट का सबसे बड़ा फोकस एनसीआर के एरिया पर है। जहां हरियाणा व उत्तरप्रदेश के एनसीआर के एरिया में आधुनिक नए शहर बसाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। जहां पर हरियाणा में फरीदाबाद के पास 11 हजार एकड़ में नया शहर बसाया जाएगा।

वहीं यूपी के मथुरा जिले में एक नया शहर बसाया जाएगा। यह शहर उत्तरप्रदेश के 93 गांवों की जमीन पर बसाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) द्वारा किया जाएगा। यह शहर छाता इलाके में बसाया जाएगा। यह दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे (NH-19) पर छाता तहसील की 289 एकड़ में बसाया जाएगा।

छाता और बरसाना मार्ग पर हाईटेक टाउनशिप को मंजूरी मिल गई है। आपको बता दे कि मथुरा जिला जहां पर धार्मिक आस्था के तौर पर बड़ा हब बन चुका है, वहीं दिल्ली एनसीआर में शामिल होने के कारण इस क्षेत्र की जमीन लगातार आसमान को छूती जा रही है।

नए शहर में फ्लैट-प्लॉट से लेकर मॉल-रेस्तरां तक

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा बसाए जा रहे नए शहर में लोगों को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि लोगों को किसी भी सुविधा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। इसमें रिहाइशी मकानों के साथ ग्रुप हाउसिंग फ्लैट और एलआईजी-एचआईजी के प्लॉट होंगे। आवासीय कालोनी के साथ बड़े शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और रिटेल सेंटर भी बनाए जाएंगे।

इसके अलावा वहां पर रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए स्कूल, अस्पताल और छोटे उद्योगों के लिए कमर्शियल सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा बेहतर पार्क, ग्रीन बेल्ट, चौड़ी सड़कें व जलघर की व्यवस्था भी की जाएगी। इस नए शहर में बिजली के तार ऊपर के नहीं, बिल्कि अंडरग्राउंड ही बिजली के तारों को बिछाया जाएगा। इसके अलावा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की भी सुविधा दी जाएगी।

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण बोर्ड की 110वीं बैठक में नया शहर बसाने की योजना बनाई है। वृंदावन की रुक्मिणी विहार आवासीय योजना के करीब 18 साल बाद मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की यह सबसे बड़ी आवासीय योजना है। यह दिल्ली एनसीआर के नजदीक सस्ता फ्लैट पाने वालों के लिए भी बड़ा अवसर होगी।

इन 93 गांवों की जमीन को किया जाएगा अधिग्रहण

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा बसाए जाने वाले नए शहर के लिए 93 गांवों की जमीन व जगह को चिन्हित कर लिया गया है। इसमें मथुरा व गोवर्धन और छाता तहसील की जमीन को शामिल किया गया है। इसमें गोवर्धन तहसील के गांव हथिया, कमई, डाहरौली, , देवसेरस, दौलतपुर, मलसराय, कोंथरा, बछगांव, राकौली,नाहरा, जानू,

महरौली, मुड़सेरस, सौंख देहात, पैंठा, नेनू पट्टी, नगला सावंत, बसई, सोंसा, सेंही, रहेड़ा, ततारपुर, सहार, देवपुरा, भरनाकलां, सीह, पलसों, मड़ौरा, भगौसा, सकरवा, डिरावली, पाली, भरनाखुर्द, लोहरवारी,रीठोरा, कोसीखुर्द, बोरपा, अहमल, मल्हू, नगला छिंगा, भदार और छाता तहसील के गांव ब्रिजवारी, कमालपुर, पिसावा, मड़ोई, लौधोली की जमीन को शामिल किया गया है।

नए शहर में मथुरा तहसील के ये गांव शामिल

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की तरफ से मथुरा तहसील के गांव भाहपुर चैनपुरा, नगला गजू, बेरुका, रामपुर, नवीपुर, नगरी, करनपुर, बाक़लपुर फरह, बरोदा मशरकपुर, जोधपुर, भुड़रसु, धाना डालचंद्र, सोन, बलरई बांगर खादर, झंडीपुर खादर बांगर, ख़ैरट, बेगमपुर, मिर्जापुर नगला, कोह, पिपरोठा मुर्शिदपुर, समसपुर, मलिकपुर,

गढ़ाया लतीफ पुर खादर बांगर, परखम, जमालपुर, धाना खेमा, बबूरी शार्की, लाड़पुर, धाना वीरान, उमरी, सनौरा, हतावली, विसू, भदाया, कवायला, गोकुलपुर, नगला मनीराम, आमल सुल्तानपुर खादर बांगर, मीरपुर गांवों को शामिल किया गया है।

Related posts

हरियाणा CM की फर्जी दान की रसीद, हुई वायरल, पढ़िए क्या है पूरा सच

Voice of Panipat

PANIPAT:- पति का चल रहा था दुसरी महिला के साथ चक्कर, पत्नी ने किया ये काम

Voice of Panipat

किसानों का दिल्ली कूच 3 दिनों के लिए टला

Voice of Panipat

Leave a Comment