20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

हरियाणा के इस शहर में आसमान छू रहे जमीन के भाव, 1 करोड़ से 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक पहुंचे दाम

HARYANA PROPERTY PRICE HIKE : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा सोनीपत जिले का गोहाना शहर अपनी जलेबियों के लिए चर्चित रहा है। गोहाना अब यहां लगातार बढ़ रहे जमीन के भाव के कारण फिर से चर्चाओं में है। क्योंकि शहर में रोहतक-पानीपत हाईवे के साथ लगती जमीन पर तेजी से विकास हो रहा है। यहां पर जमीन के भाव प्रति एकड़ 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं।

दरअसल कई बार गोहाना को जिला बनाने की बात चली है, लेकिन अभी तक इसकी घोषणा नहीं हुई है। आज बेशक गोहाना सोनीपत जिले के उपमंडल के रूप में है, लेकिन यहां जमीन के भाव आसमान छू रहे हैं।
शहर के आसपास शहर के आसपास हाईवे और बाईपास के नजदीक जमीन के भाव तेजी से बढ़े हैं। पिछले 6-7 साल में जमीन के भाव में काफी तेजी देखी गई है। इन जगहों पर जहां कुछ साल पहले जमीन के रेट 1 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक थे, वहीं अब इसके भाव प्रति एकड़ 10 करोड़ रुपये तक चले गए हैं।

हालांकि सरकारी रिकार्ड में इस जमीन का भाव 3 से 4 करोड़ रुपये ही दिखाया जाता है, लेकिन ऊपर के पैसे का लेनदेन कैश में हो रहा है। तेजी से जमीन के भाव बढ़ने से यहां पर प्राॅपर्टी बाजार काफी तेज हो चला है। साथ ही रोहतक-पानीपत हाईवे के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी एचएसवीपी द्वारा भी 2 रिहायसी सेक्टर विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। ऐसे में यहां पर जमीन की कीमतों में काफी तेजी देखी जा रही है।

रोहतक रोड से गोहाना में प्रवेश करते ही शहर के पूर्वी छोर पर जींद-गोहाना नए ग्रीनफील्ड हाईवे तक जमीन काफी महंगी हो गई है। यानी गोहाना के साथ लगते गांवों नगर, बड़ौता, सिकंदरपुर माजरा सहित आसपास के क्षेत्रों की जमीन तेजी से विकसित हो रही है। यहां पर प्रॉपटी डीलर भी काफी सक्रिय हैं। प्रापर्टी डीलर संदीप मलिक के अनुसार यह क्षेत्र शहर की प्राइम लोकेश बनने जा रही है। इसका सीधा असर जमीन की कीमतों पर देखा जा रहा है।

अवैध कॉलोनियां भी हो रही विकसित
जैसे ही यहां पर एचएसवीपी के नए सेक्टरों की योजना सिरे चढ़ी है, इसके साथ ही शहर से हट कर अवैध कॉलोनियां भी विकसित होने लगी हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा इस प्रकार की अवैध कॉलोनियों पर समय -सयम पर कार्रवाई भी की जाती रही है। इसके बावजूद यहां पर जमीन के सौदे धड़ल्ले से हो रहे हैं।

Related posts

ब्रांडेड कपड़े व जूते पहनने का शौक पूरा करने के लिए युवक का किया अपहरण, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Voice of Panipat

Panipat: कांवड़ियों को SP की हिदायत, कांवड़ लाने से पहले जमा करवाने होंगे दस्तावेज नही तो…पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पानीपत में चोरी की वारदात में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, 1000 रूपये बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment