36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

बेहद फायदे मंद होता है डायबिटीज मरीजों के लिए कुट्टू का आटा,जानें इसके हैरान करने वाले फायदे

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- कुट्टू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.. बीते कुछ समय से लोगों में मिलेट्स खाने का चलन बढ़ चुका है..पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट्स खाने के कई समस्याओं से राहत मिलती हैं.. लोग अपनी पसंद के मुताबिक अलग-अलग मिलेट्स खाना पसंद करते हैं.. बकवीट, जिसे कुट्टू के नाम से भी जाना जाता है.. चलिए आपको इसके फायदे के बारे में बताते है..

ब्लड शूगर कंट्रोलक करे:- कुट्टू कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला अनाज है, जिनकी वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है.. इसके कार्बोहाइड्रेट ज्यादा धीरे-धीरे पचते, जिससे ब्लड शुगर के स्तर में तेजी से वृद्धि को रोका जा सकता है..

पाचन में सुधार करें:- कुट्टू पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है.. इसमें हाई फाइबर कंटेंट पाया जाता है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है.. साथ ही यह एक स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है और पाचन संबंधी समस्याओं को कम कर सकता है.. अगर आप अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं.. तो अपनी डाइट में कुट्टू को शामिल करने से मदद मिल सकती है..

दिल को बनाए सहेतमंद:- इन दिनों लोग दिल से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं.. ऐसे में दिल का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर आप भी अपने दिल को सेहतमंद बनाना चाहते है.. तो कुट्टू को अपना डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.. इसमें फैट की मात्रा कम होती है और यह मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होता है..जो हेल्दी कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है..

ग्लूटेन फ्री अनाज:- कुट्टू एक ग्लूटेन-फ्री अनाज होने के कारण सीलिएक डिजीज या ग्लूटेन सेंसिटिव वाले लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है, क्योंकि इसमें ग्लूटेन से संबंधित समस्याओं के लिए जिम्मेदार प्रोटीन नहीं होते हैं..पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह इसे विभिन्न प्रकार के ग्लूटेन-फ्री व्यंजनों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिनदहाड़े दुकान पर बैठे एक युवक की 6 गोलियां मारकर ह#त्या

Voice of Panipat

PANIPAT में रेप पीड़िता के परिवार को धमकी

Voice of Panipat

PANIPAT:- डीसी ने बेसहारा घूमने वाले पशुओं की समस्या से समाधान के लिए बुलाई बैठक, नही पहुंचा कोई भी निगम अधिकारी, डीसी बोले- लगता है कि निगम इस विषय में संवेदनशील नहीं

Voice of Panipat