September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT में फिर बाइक चोर गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह):- सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मोबाइल व बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को असंध रोड़ नाका के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ मोनू निवासी राजपूत कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक असंध रोड नाका के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सोनू उर्फ मोनू पुत्र उमेश निवासी राजपूत कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बीते जुलाई महीने में मुखीजा कॉलोनी के नजदीक नशे की हालत में पड़े एक युवक का मोबाइल फोन व बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में राजू पुत्र इश्वर निवासी गंगा राम कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने चोरीशुदा बाइक कुछ दिन बाद विराट नगर में लावारिस हालत में खड़ी कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ में बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

23 साल के करियर में पहली बार शाहरुख खान को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Voice of Panipat

जानिए गर्मियों में नारियल खाने के 6 प्रकार के फायदे

Voice of Panipat

PANIPAT:- राहगीरों से लूटपाट करने वाले 2 आरोपी काबू

Voice of Panipat