September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

मां ने छोड़ा था बच्ची को मदिंर के बाहर, 22 दिन बाद बच्ची नहीं रही दुनिया में

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के माडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में हनुमान की प्रतिमा के नीचे दो दिन की बच्चा को छोड़कर जाने वाली महिला को पुलिस ढूंढ नहीं पाई .. 22 दिन बाद बच्ची की वीरवार को पीजीआइ रोहतक में बीमारी व खून की कमी के कारण मौत हो गई.. इस बारे में बाल कल्याण समिति की चेयरमैन एडवोकेट पदमा रानी ने सिविल सर्जन डा. जयंत आहूजा से बातचीत की.. बता दें कि 19 अक्टूबर को रात 8:16  मिनट पर आठ मरला ई-रिक्शा में मुल्तान भवन के बाहर पहुंची.. इसके बाद वह ई-रिक्शा से नीचे उतरी और बच्ची को गोद में लेकर चुन्नी के नीचे छिपाकर पास लगते सनातन धर्म मंदिर में घुसी..महिला ने बच्ची को हनुमान की प्रतिमा के नीचे बच्ची रखी और चली गई.. महिला मंदिर से बाहर निकलते नहीं दिख रही है…

इसलिए उसका साफ चेहरा सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड नहीं हो पाया है.. तभी से बच्ची नागरिक अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बार्न चाइल्ड केयर यूनिट ) में दाखिल थी.. तबीयत बिगड़ने से बच्ची को  पीजीआइ रोहतक में रेफर कर दिया था.. वहां पर उसकी मौत हो गई… 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हिमाचल में भारी बर्फबारी, 600 सड़कें बंद बिजली पानी की सप्लाई बाधित

Voice of Panipat

Click करे और पढ़िए पूरा मामला, PANIPAT:- ज्यादा गर्मी होने के कारण छत पर सो रहा था परिवार, सुबह उठे तो….

Voice of Panipat

अब विदेश में भी कर सकेंगे UPI से पेमेंट, Google pay ने NPCI के साथ की डील

Voice of Panipat