September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

G-20 शुरू होने से पहले भारत का बड़ा कदम, US से आने वाले इन सामानों पर हटाया गया अतिरिक्त शुल्क

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- जी-20 (G-20) शिखर सम्मेलन से पहले भारत ने वित्त मंत्रालय ने 5 सितंबर को एक नोटिफिकेशन(Notificationo) जारी की गई है.. इस नोटिफिकेशन के अमुसार चना, मसूर दाल, सेब, छिलके वाले अखरोट और ताजे या सूखे बादाम, साथ ही छिलके वाले बादाम सहित उत्पादों पर शुल्क हटाने की जानकारी दी.. यह कदम 9-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की भारत यात्रा से पहले उठाया गया है.. शुक्रवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और बाइडन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी..

इस साल जून में प्रधान मंत्री की अमेरिका की राजकीय यात्रा की थी.. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने छह डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) विवादों को समाप्त करने और कुछ अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क हटाने का फैसला किया.. इस समझौते में भारत ने चना पर 10 प्रतिशत, दाल पर 20 फीसदी, ताजा या सूखे बादाम पर 7 रुपये प्रति किलोग्राम, छिलके वाले बादाम पर 20 रुपये प्रति किलोग्राम, अखरोट पर 20 फीसदी का अतिरिक्त शुल्क हटा दिया जाएगा.. इसके अलावा ताजा सेब पर 20 प्रतिशत का शुल्क हटाया गया.. वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जुलाई में राज्यसभा में एक लिखित उत्तर दिया। इस लिखित उत्तर में कहा गया था कि सरकार ने बादाम (ताजा या सूखे, छिलके वाले), अखरोट, छोले, दाल, के आयात पर सीमा शुल्क हटाने का फैसला किया है.. इसके अलावा सेब, Medical Diagnostic Reagents और बोरिक एसिड पर से शुल्क हटाया गया है.. इसी के साथ उन्होंने कहा था कि अमेरिका के साथ जवाबी शुल्क हटाने या आयात शुल्क में कटौती से भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryanaपुलिस में SC-OBC अधिकारियों की कमी

Voice of Panipat

HARYANA:- आज से शुरू हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं, CCTV से रखी जाएगी सेंटरों पर नजर

Voice of Panipat

BREAKING..नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Voice of Panipat