September 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest News

यमुनानगर में आप ने फूंका सीएम का पुतला

वॉयस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):-

हरियाणा के यमुनानगर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों, विकलांगों और विधवा महिलाओं की पेंशन समय पर न देने पर रोष जताया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला जताया। 
बताया जा रहा है कि  प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी नेता रघुवीर छिंदा ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं को पेंशन को लेकर बहुत तंग कर रही है। बहुत से बुजुर्गों को मरा हुआ दिखाकर पेंशन काट दी गई है और अब वही मृत बुजुर्ग अपनी पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट काट कर थक चुके हैं।

मुख्यमंत्री के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते आप के कार्यकर्ता

प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा

बताया जा रहा है कि बुजुर्गों की पेंशन अभी तक बहाल नहीं की गई है और 2 महीने की पेंशन काट अगले महीने की पेंशन दे दी है। आप का कहना है कि सरकार ने अरबों का घोटाला किया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT 

Related posts

युवक पर गंडासी और तलवारों से हमला कर किया लहूलुहान, पढ़िए क्या है मामला.

Voice of Panipat

Haryana के 6 जिलों में कोरोना के मिले 20 नए मरीज

Voice of Panipat

स्कूलों में दाखिला दिलाने की मांग को लेकर अभिभावकों का प्रदर्शन जारी, कही ये बात

Voice of Panipat