August 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipat Crime

युवक पर गंडासी और तलवारों से हमला कर किया लहूलुहान, पढ़िए क्या है मामला.

वायस ऑफ पानीपत(देवेंद्र शर्मा)- कोर्ट से वापस घर लौट रहे साहिल पर कार सवार युवकों तेजधार हथियारों से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। सोमवार की सुबह वकीलों के चैंबर के पीछे हुई इस घटना में घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर और टांगों पर टांके लगे हैं। युवक किसी पुराने केस में जमानत कराने के लिए कोर्ट आया था लेकिन वर्क सस्पेंड होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी राम कुमार और चौकी नंबर पांच के इंचार्ज सुल्तान सिंह मौके पर पहुंचे। घायल के बयानों पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

बादशाही बाग कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता वीर कुमार लकड़ी का काम करते हैं। करीब बीस दिन पहले रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला किया था। उसके रोहित, कुलजीत और चेतन के साथ पहले से झगड़े चल रहे हैं। ये सभी उसके साथ रंजिश रखते हैं। इन्होंने पिछली बार भी जान से मारने की नीयत से उसके घर पर हमला किया था। सोमवार की सुबह वह अपने पहले केस की जमानत कराने के लिए कोर्ट आया था। उसका दोस्त आकाश भी उसके साथ था। वर्क सस्पेंड होने के कारण कोर्ट में काम नहीं हो रहा था। साहिल ने बताया कि करीब सवा दस बजे दोनों वापस घर जाने के लिए वकीलों के चैंबर से पीछे एडीआर सेंटर की तरफ निकले थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की आल्टो कार उनके सामने आकर रुकी।

कार से भानोखेड़ी का चेतन, दुर्गानगर का कुलजीत, सौंडा का विशाल, सिंघावाला का मोहित, रत्नगढ़ का रोहित निकले। उनके हाथों में तलवारें, गंडासी और डंडे-बिंडे थे। बचाव के लिए जब वह भागने लगा तो सभी ने उसका रास्ता रोक लिया। उस पर हमला कर दिया। हालांकि आकाश वहीं खड़ा रहा। आरोपियों ने उसे कुछ नहीं कहा। इसी दौरान आरोपी चेतन ने हाथ में पकड़ी गंडासी उसके सिर पर मारी, गंभीर चोट लगने के कारण वह नीचे गिर गया। उसके बाद सभी ने हथियारों से उसकी टांग व कमर पर गंभीर चोटें मारी। साहिल ने बताया कि जब उसने बचने के लिए शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसी कारण आरोपी कार लेकर मौके से भाग गए। जाते समय बोले की इस बार तो बच गया लेकिन अगली बार नहीं छोड़ेंगे। उसके बाद उसके दोस्त आकाश ने प्राइवेट वाहन के माध्यम से उसे सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर और टांगों पर टांके लगे।

कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार के अनुसार कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चैंबर के पीछे एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। विवाद का कारण पुरानी रंजिश रही। पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें Check

Voice of Panipat

Retirement Planning करते समय इन बातों का रखें ध्यान, पढ़िए जरुर

Voice of Panipat

पानीपत में अवैध देसी पिस्तौल रखने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat