26.2 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पेट्रोल पंपों पर लगातार डकैती करने वाला गैंग गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – गाँव बबेल के पास पूर्व सरपंच के पेट्रोल पंप पर 1.50 लाख रुपये की डकैती डालने वाले 7 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । बताया जा रहा है की 2 जुलाई को पानीपत के पैट्रोल पंप से कुछ बदमाशों ने कर्मचारी को हथियार दिखाकर लुटपाट को अंजाम दिया और ऑफिस से 1.50 लाख रुपये चुराए और साथ ही स्विफ्ट गाड़ी में पेट्रोल की टंकी फुल करके फरार हो गए । लेकिन ये फिर भी नहीं रुके, इन्होने कई और जगहों पर भी लुटपाट को अंजाम दिया । बताया जा रहा है कि 7 में से 5 बदमाशों को उत्तरप्रदेश की शामली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । अंतरराज्यीय गिरोह से पूछताछ में हरियाणा के पानीपत व सोनीपत में 2 और यूपी के बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर जिले में डकैती की 3 वारदातों का खुलासा हुआ है ।

पेट्रोल पंप पर लुटपाट करते CCTV में रिकार्ड हुए आरोपी


बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए गन्नौर की ही एक ट्रेवल एजेंसी से स्विफ्ट और स्कॉपिर्यों गाड़ी को किराए पर लिया था और फिर गाड़ी पर फर्जी नबंर प्लेट भी लगा दी थी ताकी वो अपनी इस वारदात को अंजाम दे सके ।
गिरफ्तार हुए बदमाशों की पहचान पानीपत के गांव नवादा निवासी अमन,मोहसीन और शाहनवाज उर्फ काला और सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के गांव गढ़ी झझारा निवासी साबिर उर्फ बाबा,सोनीपत के गोहाना निवासी जसबीर के रुप में हुई है जबकि उनके 2 साथी अभी भी फरार है जिनकी तलाश जारी है । बताया जा रहा है कि पुलिस ने इनके कब्जे से एक स्कॉपिर्यो गाड़ी और 3 ऑटोमेटिक पिस्तौल, कारतूस और 67 हजार रुपये बरामद किए । एसपी भूपैद्र सिंह के अनुसार बदमाशों को जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई जिसमें और खुलासा हुआ की जसबीर 2 महिने से पैट्रोल पंप पर काम कर रहा था और उसके पास पेट्रोल पंप की पूरी जानकारी रहती थी । इसलिए उन्होने रात के समय वारदात को अंजाम दिया । बताया जा रहा है की मोहन और जसबीर पर लोन चल रहा था ,उन्होने किश्त भरने के लिए डकैती की थी ।
साथ ही इन्होने पहले भी कार लुटने का प्रयास किया था, लेकिन वो असफल रहे थे ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा रोडवेज की बसों में जल्‍द शुरू होगी ई-टिकटिंग की सुविधा, होगा ये फायदा

Voice of Panipat

पानीपत के डेरे वाले मामले में आरोपी की निशानदेही पर बालियां व कपड़े बरामद

Voice of Panipat

पानीपत शहर में यातायात व्यवस्था होगी बेहतर, असंध रोड से जुड़ेगा गोहाना रोड 

Sahab Ram