35.6 C
Panipat
October 4, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

यूपी हरियाणा के किसानों के लिए ख़ुशख़बरी, यमुना पुल से सीधा कनेक्ट होगा मोहना बस अड्डा, नए रोड से मिलेगी राहत

Haryana news: हरियाणा के पलवल जिले के बल्लभगढ़ के मोहना बस अड्डा से लेकर यमुना पुल तक जाने कि सीधी कनेक्टिवटी मिलने वाली है। बता दे कि यहाँ के आसपास के ग्रामीणों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है कि इस रस्ते पर आने जाने वाली सड़क को चौड़ा करके सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। यूपी की तरफ बसे हरियाणा पलवल जिले के गांवों के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में फसल लेकर मोहना अनाज मंडी में आते हैं तो उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब उत्तर प्रदेश के गांवों के किसान भी बल्लभगढ़-मोहना की मंडी में अनाज लेकर आते हैं।

15 गांवों के ग्रामीणों मिलेगा लाभ

इसके बनने से यमुना पार खादर आने-जाने वाले 15 गांवों के ग्रामीणों और मोहना के किसानों का आवागमन सुगम होगा। किसानों को मोहना मंडी अनाज लेकर आने में सुविधा होगी।Haryana news

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मोहना बस अड्डा से लेकर यमुना पुल तक अब तक सड़क को पांच मीटर चौड़ा और सीमेंटेड स्लैब का बनाया हुआ है।

इससे मोहना, जल्हाका, हीरापुर, नरियाला, छांयसा, अटाली, बलई, थंथरी, हंसापुर के ग्रामीण उत्तर प्रदेश की सीमा की तरफ बसे बागपुर, सोलडा, भोलडा, राजपुर, दोस्तपुर, भूड़, खेड़ली, नंगलिया, माल्हा सिंह का फार्म, चंडीगढ़ गांवों की तरफ आते-जाते हैं।Haryana news

Related posts

बैंक जाने से पहले जरूर देखें ये लिस्ट, 5 दिन रहेंगे बैंक बंद

Voice of Panipat

तांबे के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ती को इन तरीकों से करें साफ, लगेंगे बिल्कुल नए जैसे

Voice of Panipat

अंबाला-कैथल सड़क परियोजना पर जल्द होगी चकाचक, NHAI ने आज दिया बड़ा अपडेट

Sahab Ram

Leave a Comment