35.5 C
Panipat
October 3, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

खुशखबरी: गुरुग्राम से UP के मैनपुरी के लिए आवागमन होगा आसान, अब रात में भी मिलेगी सीधी बस सेवा

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। लंबी दूरी के रूटों पर सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में गुरुग्राम सहित NCR से UP के मैनपुरी के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को एक और बड़ी सौगात दी गई है।

यह रहेगा शेड्यूल

गुरुग्राम से मैनपुरी के लिए यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। डिपो की ओर से दिन के बाद अब रात्रि बस सेवा शुरू करने की तैयारियां शुरू हो गई है।

यह नई बस रोजाना रात 8 बजे मैनपुरी से रवाना होकर एटा, अलीगढ़ और पलवल होते हुए गुरुग्राम का सफर तय करेगी। इस बस सेवा के विस्तार से गुरुग्राम और पलवल सहित एनसीआर क्षेत्र से मैनपुरी आवागमन करने वाले यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।

गुरुग्राम रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि 22 सितंबर से गुरुग्राम से मैनपुरी के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की गई थी। यह बस रोजाना सुबह साढ़े 6 बजे गुरुग्राम बस स्टैंड से रवाना होती है। ऐसे में अब रात्रि बस सेवा शुरू होने से मैनपुरी से वापस आने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा।

उन्होंने बताया कि दूसरी बस सेवा शुरू होने से गुरुग्राम से जाने वाले यात्रियों के पास सुबह के साथ ही रात में भी बस सेवा का विकल्प मौजूद रहेगा। वहीं, सुबह और शाम के समय बस सेवा का विकल्प मौजूद होने से अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को भी अतिरिक्त परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा।

Related posts

Haryana के स्कूलों में Free बस सेवा रहेगी जारी

Voice of Panipat

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां का हुआ निधन

Voice of Panipat

हरियाणा के पानीपत से अलीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यहां देखें टाइमिंग और रूट

Sahab Ram

Leave a Comment