28.7 C
Panipat
August 23, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

हिसार मे 5 बच्चों का पिता अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार..

वायस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – हरियाणा के हिसार में गांव गंगवा की रहने वाली माया देवी ने बताया कि उसका पति विजय किसी दूसरी औरत के साथ फरार हो गया है। यह मामला 20 जून का है और अब तक पति का कोई सुराग नहीं मिला है। साथ ही माया ने बताया कि उसके 5 बच्चे हैं जिसमें से 3 लड़कियां और 2 लड़के हैं। उसका पति ड्राइवरी करता है और वह ई-रिक्शा चलाती है।

क्या है पूरा मामला..
हरियाणा के हिसार से 5 बच्चों का बाप अपनी गर्लफ्रेंड कमलेश के साथ फरार हो गया। मामला 20 जून का है। माया देवी को पता चला कि उसके पति विजय का किसी दूसरी औरत के साथ चक्कर चल रहा है जिसके बाद वह उस औरत से मिलने उसके घर ऋषिनगर गई जहां पर उसे पता चला कि उसका पति कई महीनों से यहां आ रहा है। जिसके बाद आस पड़ोस में पता करने पर उसे यह भी पता चला कि कमलेश ने उसके पति को अपना पति बताया हुआ था।

पति विजय और गर्लफ्रेंड कमलेश की फोटो

रात 11 बजे पति के घर आने पर उसने उस औरत के बारे में पति से सवाल-जवाब किए तो पति घर से चला गया और साथ में अपनी गर्लफ्रेंड कमलेश को भी ले गया। जिसके बाद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। माया ने पुलिस में शिकायत दर्ज की पर उसके अनुसार पुलिस इस मामले में उसके साथ कोई सहयोग नहीं कर रही। साथ ही माया ने बताया कि उसकी 20 साल पहले शादी हुई थी और पति की यह सच्चाई उसके बड़े बेटे और देवर को पता थी। वह उसके बेटे को कहता था कि यह तेरी दूसरी मां है और मेरी सेटिंग है। और देवर को भी यह बात 2.5 साल से पता थी पर उसके पति ने देवर को धमकी दी हुई थी कि यह बात तूने घर पर बताई तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। जब माया को सच्चाई का पता चला तो उसने अपने पति विजय की गर्लफ्रेंड कमलेश को फोन किया और कमलेश ने उसे ही उल्टा सुनाया और कहा कि तेरे पति का तुझसे मन भर गया है इसलिए वह मेरे पास आता है। साथ ही माया का पति विजय उससे मारपीट भी किया करता था।

ई रिक्शा चलाती हुई पत्नी

माया के 5 बच्चे हैं और वह किराए के घर में रहती है। माया ने कहा कि पति घर आ जाए तो वह उसकी हर भूल माफ करने को तैयार है। साथ ही यह भी बताया कि घर का हर महीने 2500 रुपये किराया आता है ऐसे में वह घर संभाले या बच्चे उसे कुछ समझ नहीं आ रहा। माया के बयानों के अनुसार जिस औरत के साथ उसका पति भागा है वह पहले से शादीशुदा है और उसका पति तीसरा आदमी है। साथ ही कमलेश की 18 साल की लड़की भी है जिसे कमलेश ने भागने से पहले हरिद्वार भेज दिया था। माया का कहना है कि बस उसका पति घर आ जाए और बच्चों को संभाल ले वह उसे माफ कर देगी।

पुलिस जांच:-
माया देवी ने कहा कि वह आजाद नगर थाने में पुलिस के पास शिकायत लेकर गई तो पुलिस ने कहा कि अब तुम्हारा पति भाग गया तो भाग गया इसमें हम क्या कर सकते हैं। साथ ही माया ने बताया कि उसकी विजय से कई दिनों से बात नहीं हुई है और कमलेश का फोन नंबर भी बंद आ रहा है। उसका पति अपना फोन घर पर ही छोड़ गया था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में 1 लाख 61 हजार विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा नियमों की परीक्षा

Voice of Panipat

HARYANA:- इस दिन करेंगे प्रदर्शन, एक बार फिर आंदोलन की राह पर किसान

Voice of Panipat

PANIPAT के लोगों का सांसद आवास के बाहर राम सिमरन, बिजली समस्या से परेशान

Voice of Panipat