September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia CrimesLatest NewsPanipat Crime

पानीपत में मोबाइल फोन छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने दुकान से घर लोट रहे युवक से मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपियों को देशराज कॉलोनी में शमशान घाट के पास गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विक्रम निवासी कुटानी व इश्वर उर्फ बल्लू निवासी डाबर कॉलोनी के रूप में हुई। थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिगध किस्म के दो युवक देशराज कॉलोनी में शमशान घाट के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान विक्रम पुत्र भिंडा निवासी कुटानी व इश्वर उर्फ बल्लू पुत्र तुलसीराम निवासी डाबर कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर बीती 28 मार्च को विजय नगर खेतों में बने रास्ते से पदैल जा रहे एक युवक को पकड़कर मोबाइल फोन व पर्स छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पर्स में 2 हजार रूपये थे। पर्स छीनने की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में संदीप निवासी राकेश कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

थाना तहसील कैंप में संदीप पुत्र राजन निवासी राकेश कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि वह 28 मार्च की सायं करीब 4:30 बजे देशराज क\लोनी में टेंट की दुकान से विजय नगर खेतों के रास्ते होते हुए घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात तीन लड़कों ने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली और पेंट की जेब से मोबाइल फोन व पर्स निकाल कर फरार हो गए। पर्स में रखे 2 हजार रूपये निकाल कर आरोपी पर्स को वही फैंक गए। संदीप की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने अपने एक साथी आरोपी के साथ मिलकर फोन पर्स छीनने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। छीना गया मोबाइल फोन व नगदी बरामद करने व वारदात में शामिल फरार इनके साथी आरोपी के ठीकानों का पता लगा पकड़ने के लिए पुलिस ने शुक्रवार आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश कर दोनों आरोपियों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज 12 बजें से महिलाएं रोडवेज बसों में कर सकेगी FREE सफर

Voice of Panipat

HighCourt ने Haryana को दिया झटका, पानी के मुद्दे पर पंजाब की बड़ी जीत

Voice of Panipat

साथी की हुई मौत तो एक माह की बच्ची को छोड़ गई महिला, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat