28.2 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

हरियाणा हाइवे 9 का टोल हुआ मंहगा, चार से पांच फीसदी टोल रेट में हुई बढ़ोत्तरी

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा हाइवे 9 यानि डबवाली से दिल्ली वाले हाईवे पर अब टोल महंगा हो गया है। एक सितंबर से रोहद टोल प्लाजा पर नये रेट लागू हो जाएंगे। इसके बाद आम लोगों को यहां से वाहन गुजारने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। यहां पर पांच फीसदी तक टोल बढ़ोतरी की संभावना है।कंपनी के मुताबिक यहां पर चार से पांच फीसदी टोल रेट में बढ़ोत्तरी की जाएगी। जिसका सीधा असर यहां से गुजने वाले वाहनों पर पड़ेगा। इसके अलावा रोडवेज की बसों में भी टोल के बढ़े रेटों के हिसाब से किराया वसूला जा सकता है। दरअसल, प्रदेश भर में कुछ टोल पर दरें वित्त वर्ष की शुरुआत से यानी 1 अप्रैल से बदलती हैं और कुछ की सितंबर की शुरुआत से। रोहद टोल पर यह बदलाव सितंबर से किया जाता है।

फास्टैग को बढ़ावा देने के लिए लॉकडाउन से पहले ही सरकार द्वारा 24 घंटे में वापसी करने पर टोल में जो छूट मिलती थी, उसको भी कैश में खत्म कर दिया था। यानी एक तरफ की यात्रा का किराया 60 रुपये था। दोनों तरफ का मिलाकर यह 120 रुपये होता था।

रोहद टोल को चालू हुए पांच साल होने को हैं। यहां पर छोटे वाहनों पर तो टोल करीब चार फीसद बढ़ा है। जबकि बड़े वाहनों पर यह बढ़ोतरी लगभग 10 फीसद तक हो चुकी है। खास बात यह है कि अब तक कैश में भी वापसी पर मिलने वाली छूट को पिछले साल कम कर दिया गया था। यानी छोटे वाहन में एक तरफ की यात्रा के 58 रुपये थे। इस तरह कुल मिलाकर 116 रुपये बनते थे। आना-जाना मिलाकर 86 रुपये लिए जाते थे। मगर जब एक तरफ की यात्रा 60 रुपये हुई तो यह कुल 120 बन रहा था। लेकिन दोनों तरफ का मिलाकर 95 रुपये तय किया गया। रोहद टोल पर हर साल सितंबर में रेट रिवाइज होते हैं। एनएचएआइ की ओर से ही नए रेट तय किए जाते हैं। यह सरकार का नीतिगत फैसला होता है। इस बार चार से पांच फीसद रेट बढ़ने की संभावना है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में फिर एक्टिव होगा मौसम, इन जिलो में Heavy Rain का अलर्ट

Voice of Panipat

द मिलेनियम स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, सारा और रेवांशी टॉपर

Voice of Panipat

हरियाणा रोडवेज बसें भी जाएंगी अयोध्या, योगी सरकार ने दी मंजूरी

Voice of Panipat