August 4, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTHaryanaHaryana NewsLatest News

बेटे के सफर की जानकारी लेने पहुंचे थे पिता, स्टेशन पर चली गई जा#न!

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – यमुनानगर के जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो इजक कंपनी में ठेकेदार का काम करते थे। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार का बेटा देहरादून में नौकरी करता है और कुछ दिनों की छुट्टियों पर घर आया हुआ था। एक-दो दिन में उसे वापस देहरादून लौटना था, जिसके लिए अनिल कुमार अपने बेटे की ट्रेन और टिकट की जानकारी लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

मौके पर मोजूद पुलिसकर्मि

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे ट्रैक पार करते समय अनिल कुमार अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि गंभीर चोटें आने के कारण उनका एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के समय मृतक के परिजन भी स्टेशन पर ही मौजूद थे, जिन्होंने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डेंगू का बढ़ता प्रकोप, आए दिन नए मामले आ रहे सामने

Voice of Panipat

हरियाणा वाले भी किसी से कम नहीं पांशुल बंसल ने NEET UG RE EXAM में AIR 2 स्थान हासिल कर नाम रोशन किया

Voice of Panipat

युवक को मोमोज़ खाना पड़ा महंगा, बदमाशों ने लूटी कार, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

Leave a Comment