24.5 C
Panipat
September 29, 2026
Voice Of Panipat
PanipatPANIPAT NEWSWEATHER

पानीपत जिले में 14 साल बाद सितंबर महीने में रहा सबसे ठंडा दिन, रात का पारा पहुंचा 22 डिग्री के करीब

Panipat Weather: पानीपत जिले में कल 14 साल बाद सितंबर महीने में सबसे ठंडा दिन रहा। जिले में 14 साल पहले 2011 में सितंबर महीने में रात का तापमान 22 डिग्री के करीब पहुंचा था। 2011 के 14 बर्ष बाद कल 28 सितंबर को पानीपत जिले में रात का तापमान एक बार फिर 22 डिग्री के करीब पहुंच गया। ठंड ने सितंबर के अंत में मौसम ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिले में दिसंबर जितने दिन ठंडे हो गए हैं। पानीपत जिले में रात के समय में लोगों को अब बाइक पर चलते हुए दिसंबर जैसी ठंड का एहसास होने लगा है।

जिले में दिन का तापमान पहुंचा 25 डिग्री के करीब

जिले में सोमवार को दिन का तापमान 25.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान भी 22.1 डिग्री रहा। इससे पहले पानीपत जिले में 2011 में सितंबर के अंत में दिन का तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया था। पानीपत जिले में बढ़ रही ठंड उत्तरी हवाओं संग पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण ठंड अब मैदानी इलाकों में पहुंच गई है। जिले में रविवार देर रात को शुरू हुआ रिमझिम बारिश का सिलसिला सोमवार अल सुबह तक चलता रहा।

3 दिन में पानीपत जिले में 8.2 डिग्री गिरा दिन का पारा

सोमवार की सुबह से ठंडी हवाएं चलती रही। वहीं, सुबह से ही काले बादलों को डेरा रहा। इससे बीच-बीच में रिमझिम बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसमी सिस्टम का कमजोर होना शुरू हो जाएगा। मंगलवार से गुरुवार तक आंशिक रूप से बादल छाए रहे सकते हैं। धूप भी खिल सकती है। इस दौरान दिन का तापमान फिर बढ़ सकता है।मौसमी सिस्टम के असर से जिले में 3 दिन में दिन का पारा लगभग 8 डिग्री तक गिर गया है। सोमवार को जिले में दिन के तापमान बड़ी गिरावट के साथ 14 साल बाद 25.4 डिग्री पर पहुंच गया।

Related posts

PM की अपील 22 जनवरी को अयोध्या न आएं

Voice of Panipat

बदमाशों ने पानीपत आए युवक को बनाया शिकार, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटे 16 हजार

Voice of Panipat

PANIPAT मे निगम कर्मचारियों पर हमला पड़ा भारी, अस्पताल पर चलेगा सीलिंग और डिमोलिशन का बुलडोजर, FIR दर्ज

Voice of Panipat

Leave a Comment