36.2 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT मे निगम कर्मचारियों पर हमला पड़ा भारी, अस्पताल पर चलेगा सीलिंग और डिमोलिशन का बुलडोजर, FIR दर्ज

वॉयस ऑफ पानीपत ( कुलवंत सिंह ) – पानीपत में अस्पतालों , कोचिंग सेंटर , होटलों और कई अन्य संस्थानों की जांच के लिए पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि खन्ना रोड स्थित सोमबीर अस्पताल में जांच के दौरान अस्पताल संचालक डॉ. सोमबीर और अन्य कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों के साथ गाली – गलौज की, जान से मारने की धमकीं दी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

नगर निगम अधिकारियों ने डॉ. सोमबीर अस्पताल के संचालकों पर लगाए आरोप

जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार के निर्देश पर पानीपत नगर निगम की टीम निजी अस्पतालों की जांच के दौरान खन्ना रोड़ स्थित सोमबीर अस्पताल पहुंची। लेकिन दस्तावेज मांगने पर अस्पताल प्रशासन ने उनके साथ गाली व्यवहार किया । निगम अधिकारियों ने अस्पताल संचालकों के खिलाफ कृष्णपुरा चौकी में शिकायत दी कि एक कर्मचारी का दांत टूट गया, जबकि दूसरे कर्मचारी की कमर में चोट आई जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है । इसके बाद घायल कर्मचारियों का मेडिकल कराया गया है और मेडिको-लीगल रिपोर्ट भी तैयार कराई गई है।

दूसरी तरफ अस्पताल संचालक डॉ. सोमबीर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उनके पास अस्पताल से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध है। परंतु निगम कर्मचारी 10 से ज्यादा बार उनसे दस्तावेज मांग चुके है और सोमवार को फिर आने पर उनसे केवल कहासुनी हुई थी।

फिलहाल ,नगर निगम कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन शुरू करेंगे। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने आरोप साबित होने पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग कार्यवाही करने के आदेश दिए । उन्होंने कहा कि सरकारी काम में बाधा या धमकी जैसी घटनाएं स्वीकार नहीं होंगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ISRO आज रचने आज रहा है नया इतिहास, अपनी मंजिल पर पहुंचेगा आदित्य-एल 1

Voice of Panipat

राष्ट्रीय बैंकों में 4 हजार क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन कल तक

Voice of Panipat

पानीपत में शादी के सवा महीने बाद ही पति ने कर दी थी पत्‍नी की हत्या, ऐसे रचा था कत्ल का खेल…..

Voice of Panipat