Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar biogaphy: आज कल देश के मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC काफी चर्चओं में हैं। यदि उनको देश के सबसे चर्चित CEC कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। लेकिन क्या आपको उनके परिवार के बारे में पता है। ज्ञानेश कुमार के घर में भाई, बेटी और दामाद से लेकर कई सारे आईएएस हैं। ज्ञानेश कुमार जनवरी 2024 में सहकारिता मंत्रालय में सचिव के पद सेवानिवृत हो चुके हैं।
दरअसल ज्ञानेश कुमार के रूप में देश को 26 वां मुख्य चुनाव आयुक्त मिला है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के और केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनके पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद से सेवानिवृत हैं। उनके माता पिता आज भी आगरा में रहते हैं।
पिछले दिनों आई एक मीडिया रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार लगातार सुर्खियों में हैं। क्योंकि इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। मुख्य आरोप यह है कि उन्होंने दोनों चुनाव आयुक्तों द्वारा दी गई सलाह को नजरअंदाज किया। उनकी राय को दरकिनार करते हुए बड़े फैसले लिए।
यह मामला इतना विवादित है कि विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। ऐसे में लोगों के मन में ऐसे अधिकारी के बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। दरअसल ज्ञानेश कुमार के पिता सरकारी नौकरी में रहे हैं तो ऐसे में ज्ञानेश कुमार की पढ़ाई भी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में रही है। 12वीं कक्षा की पढ़ाई उन्होंने लखनऊ के प्रसिद्ध काल्विन तालुकेदार कॉलेज से की और वहां वे टॉपर रहे।
आईएएस बनने से पहले की इंजीनियरिंग की पढ़ाई
ज्ञानेश कुमार ने 12वीं के की पढ़ाई के बाद आईआईटी कानपुर से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की और इसके बाद विश्व प्रसिद्ध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। तब कहीं जाकर उन्होंने सिविल परीक्षा की तैयार की।
बेहद महत्वपूर्ण पदों पर रह चकें हैं ज्ञानेश कुमार
दरअसल ज्ञानेश कुमार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी होने के कारण कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वर्ष 2007 से 2012 के बीच वे रक्षा मंत्रालय में संयुक्त रक्षा सचिव के पद पर रहे हैं। इस दौरान देश में डा. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। इसके बाद वर्ष 2014 में उनकी नियुक्ति केरल सरकार के दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में हुई।
चर्चित आईएएस अधिकारी हैं बेटी
ज्ञानेश कुमार की बड़ी बेटी मेधा रूपम भी चर्चित आईएएस अधिकारी हैं। वे उत्तर प्रदेश के नोएड में बतौर डीएम तैनात हैं। बड़ी बेटी की बात की जाए तो वे 2014 बैच के IAS अधिकारी है। यूपीएससी परीक्षा में उनका ऑल इंडिया 10 रैंक रहा है। इसके अलावा बड़ी बेटी के पति और ज्ञानेश कुमार के बड़े दामाद भी आईएएस हैं। आईएएस मनीष बंसल भी 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे फिलहाल आगरा में बतौर DM तैनात हैं।
छोटी बेटी है IRS अधिकारी
बेटी बेटी की तरह ही छोटी बेटी ने भी आईएएस की परीक्षा दी, लेकिन उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा में हुआ। छोटी बेटी अभिश्री IRS अधिकारी हैं और इंडियन रेवेन्यू सर्विस के तहत वे फिलहाल आयकर विभाग में सहायक आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। हालांकि अभिश्री के पति यानी ज्ञानेश कुमार के छोटे दामाद अक्षय लाबरू आईएएस अधिकारी हैं। हालांकि ज्ञानेश कुमार का बेटा अरनव पढ़ाई कर रहा है।
इसके अलावा परिवार में ही बात करें तो ज्ञानेश कुमार के भाई मनीष कुमार भी एक आईआरएस ऑफिसर हैं। जबकि बहन रोली इंदौर में विद्यालय की संचालिका हैं। उनकी के बहन के पति उपेंद्र जैन भी आईपीएस हैं।

