24.5 C
Panipat
September 29, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

हरियाणा में आढ़तियों ने किया हड़ताल का ऐलान, कपास की सीधी खरीद से भड़के

हरियाणा में आढ़तियों ने किया हड़ताल का ऐलान

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में कपास की सीधी खरीद से आढ़तियों में आक्रोश फैल गया है। प्रदेश के आढ़तियों में अब कपास की सीधी खरीद के विरोध में प्रदेश में हड़ताल करने का ऐलान किया है।

बता दें कि इन दिनों राज्य के कई जिलों में मार्केट कमेटी के अधिकारियों और कपास मील की मिलीभगत से किसानों की कपास की फसल को आढ़तियों की बजाय सीधा खरीदा जा रहा है।

जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में आढ़ती नाराज हो गए हैं। हरियाणा की सिरसा जिले की नई अनाज मंडी में आढ़त का काम कर रहे श्री चंद सिहाग ने बताया कि किसानों से की जा रही कपास की सीधी खरीद से आढ़तियों को भारी नुकसान हो रहा है।

वहीं चरखी दादरी सहित विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों के आढ़तियों ने कपास की सीधी खरीद के विरोध में अब हड़ताल की चेतावनी दी है।

कपास की सीधी खरीद से आढ़तियों के साथ मार्केट कमेटी को भी हो रहा है नुकसान

चरखी दादरी जिले की नई अनाज मंडी में सोमवार को कपास की खरीद को लेकर आढ़तियों और मार्केट कमेटी के बीच काफी गहमागहमी रही। आढ़तियों ने आरोप लगाया कि कपास मंडी में आने के बजाय सीधे मिलों में बिक रही है

। इससे अनाज मंडी के कारोबार के साथ-साथ मार्केट कमेटी को भी राजस्व का भी नुकसान हो आढ़तियों ने मंडी का गेट बंद करने का आह्वान किया था, जिसके बाद मार्केट कमेटी सचिव विद्यासागर से मिलने पहुंचे।

सचिव ने आढ़तियों को मामले में कार्रवाई का भरोसा देते हुए 24 घंटे का समय मांगा। वहीं दूसरी तरफ आढ़तियों ने उनकी बात मानते हुए कार्रवाई के लिए 24 घंटे का समय दे दिया।

आढ़तियों ने मील मालिकों के खिलाफ मंगलवार तक किसी प्रकार की कार्रवाई ना होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है।

Related posts

हरियाणा में किसानों की बल्ले बल्ले, भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मिलेगा डबल मुआवजा- पंजाब-हरियाणा HC

Sahab Ram

Haryana: झज्जर के ऑस्कर हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ और टेक्नीशियन की मौत, एक ही कमरे में मिले दोनों के शव

Sahab Ram

Haryana: हरियाणा की अनोखी नंदी कांवड़ बनी श्रद्धा का केंद्र, नंदी की पीठ पर रखकर ला रहे हैं गंगाजल

Sahab Ram

Leave a Comment