September 25, 2026
Voice Of Panipat
India News

हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी के यात्रियों के लिए नई रेल सेवा शुरू, रेवाड़ी में होगा ठहराव

हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी के यात्रियों के लिए नई रेल सेवा शुरू

New Rail Service : हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी के यात्रियों को रेलवे विभाग द्वारा बड़ी सौगात दी है। चार राज्यों के यात्रियों के लिए रेलवे विभाग द्वारा नई स्पेशल रेल सेवा को चलाया है। इस स्पेशल रेल सेवा का हरियाणा के रेवाड़ी जंक्शन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। रेलवे विभाग ने जोधपुर-गोरखपुर के बीच में इस ट्रेन का संचालन किया और साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04829, जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 9 ट्रिप जोधुपर से प्रत्येक वीरवार को शाम 4.15 बजे अगले दिन रेवाड़ी जंक्शन पर मध्य रात्रि 2.30 बजे आगमन व 2.40 बजे प्रस्थान करते हुए शुक्रवार को रात 8.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गोरखपुर से इसी प्रकार गाड़ी 04830, गोरखपुर जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक 9 ट्रिप गोरख प्रत्येक शुक्रवार को रात 11.25 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4.50 बजे रेवाड़ी जंक्शन आगमन व 5 बजे प्रस्थान करते हुए रविवार को 5.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इन रेलवे स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह रेलसेवा मार्ग में मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटु, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ, रेवाडी, गुडगांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर, गोंडा व बस्ती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 2 सैकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित 20 डिब्बे होगे।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का आदेश,1563 छात्रों को दूबारा देना होगा NEET का एग्जाम

Voice of Panipat

HARYANA में आशा वर्कर्स की हड़ताल जारी

Voice of Panipat

HKRN में भर्ती कर्मचारियों पर संकट 5 साल अनुभव की शर्त में फंसे,रोहतक में 10 कर्मचारी हटाए गए

Voice of Panipat

Leave a Comment