बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के चलते देश के राज्यों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में अगले 6 से 7 दिनों में मानसून के सुपर एक्टिव रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इससे हरियाणा सहित 18 राज्यों में अगले 12 घंटे में बारिश की संभावना जताई है।
इस दौरान कई राज्यों में तेज तुफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिणी हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्वी-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर में मौजूद चक्रवाती परिसंचरण तक एक ‘ट्रफ’ बना हुआ है। यही ट्रफ आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम को बदलने वाला है।
18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर को देश के 18 राज्यों में बारिश व तेज हवा चलने की संभावना है। यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। इस दौरान मौसम विभाग ने कई राज्यों में 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 22 सितंबर को मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने यूपी में 22 सितंबर को हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, मोरादाबाद, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा, कानपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, फिरोजाबाद, एटा, कानपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, अयोध्या, वापाणसी और गोरखपुर में 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 22 सितंबर को तुफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, रोहतास, गया, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, कैमूर, नवादा, नालंदा, पू्र्णिया, कटिहार, बक्सर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और बेगूसराय में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 22 व 23 सितंबर को तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, देवघर, गिरिडीह, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो और धनबाद जिले में 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व भारी बारिश की चेतावनी दी है।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार जिले में 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ बारिश हो सकती है।
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में अगले तीन दिन यानी 22 से 24 सितंब तक तुफानी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसमें कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, शिमला, किन्नौर, मंडी, सोलन, हमीरपुर और कुल्लू में 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।
जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में 22 सितंबर को कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती ह। इसमें राजौरी, उधमपुर, गांदलबल, जम्मू, कुलगाम, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग और पुंछ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 22 सितंबर को तेज बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। झुंझुनू, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, सीकर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, पाली और सीकर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके व बारिश की चेतावनी दी गई है।
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में 22 व 23 सितंबर को मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विदिशा, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिवनी, देवास, बेतुल, हर्दा, धार, बालाघाट, गुना, नीमच, उज्जैन, उमरिया और मांडला में 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।
छत्तीसगढ़ में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर को बारिश व तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, धमतरी, कोरबा, गरियाबंद, सूरजपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर, महासमुंद, दुर्ग, रायगढ़ और कोरिया में बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है।

