September 25, 2026
Voice Of Panipat
India News

सेना भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, 21 अक्टूबर को अंबाला में होगी परीक्षा

सेना भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी

Army Recruitment : भारतीय सेना में होने वाले जनरल ड्यूटी, टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए है। सेना द्वारा अग्निवीर श्रेणी में इन पदों को भरा जाएगा। हालांकि सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) परीक्षा पहले ही आयोजित हो चुकी है और इसको पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता एवं मापदंड के लिए अब एडमिट कार्ड जारी किया गए है। अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल श्रेणी में परीक्षा पास उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा 21 अक्टूबर, 2026 को खरगा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अंबाला कैंट में आयोजित किए जाएंगे।

सीईई पास उम्मीदवार ही होंगे परीक्षा में शामिल

सेना भर्ती कार्यालय हिसार के भर्ती निदेशक ने बताया कि शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे, जिन्होंने सामान्य प्रवेश परीक्षा पास की है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवार https://www.joinindianarmy.nic.in/ अथवा संबंधित सेना भर्ती कार्यालय से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा।

एक से अधिक श्रेणी में आवेदन करने वालों की एक ही बार होगी दौड़

भर्ती निदेशक ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने एक या एक से अधिक श्रेणियों में पंजीकरण किया है और सीईई पास की है, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में केवल एक बार दौड़ में भाग लेने की अनुमति होगी। ऐसे उम्मीदवारों को एक ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें उनके द्वारा आवेदन की गई सभी पदों/श्रेणियों का विवरण दर्ज होगा। परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।

दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रमाण-पत्र लाना जरूरी

सेना भर्ती कार्यालय, हिसार के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे। इनमें 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका, जाति प्रमाण-पत्र, डोमिसाइल प्रमाण-पत्र, ऑनलाइन चरित्र प्रमाण-पत्र (पुलिस वेरिफिकेशन), एनसीसी प्रमाण-पत्र, खेल प्रमाण-पत्र तथा सेना से संबंधित प्रमाण-पत्र शामिल हैं। सीईई में सफल उम्मीदवारों को इसकी सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस और पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजी गई है।

बिचौलियों से रहें सावधान

सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें। सेना की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता आधारित है।

Related posts

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में शवगृहों की हालत पर HHRC सख्त, सभी फ्रीजर 24×7 चालू रखने के आदेश!

Voice of Panipat

पुलिस शहीदी दिवस पर पुलिसकर्मियों की शहादत को किया नमन

Voice of Panipat

ISRO की साल की पहली लॉन्चिंग फेल, तीसरे स्टेज में रास्ते से भटका

Voice of Panipat

Leave a Comment