32.5 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
Business

आयातित मालों में आई तेजी से तुवर, चना दाल के दाम में उछाल

Prices of Tur and Chana dal surge due to a rise in the cost of imported goods

daal bhav : अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमतें तेज होने का असर भारतीय दाल मंडियों पर दिखाई दे रहा है। जहां पर दाल की कीमतों में वृद्धि हो रही है। जहां पर तुवर, चना व चना दाल के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि स्थानीय मंडियों में आवक कम होने व विदेश से आयात महंगा पड़ने के चलते दालों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

इंदौर मंडी में तुवर की कीमतें तेजी आ रही है। तुवर की कीमतें मजबूत या ऊंची बनी रहेंगी, क्योंकि दाल की बढ़ती कीमतें मिल मार्जिन को सहारा दे रही हैं और खरीदारी को बढ़ावा दे रही हैं। विशेषज्ञों कहा कम आवक म्यांमार, अफ्रीका से ऊंचे ऑफर धीमी, इंपोर्ट नेगेटिव इंपोर्ट पैरिटी और सीमित स्थानीय सप्लाई बाजार को सहारा दे रहे हैं, जबकि विक्रेता मौजूदा स्टॉक बेचने में हिचकिचा रहे हैं।

अफ्रीका से रिप्लेसमेंट लागत स्पॉट वैल्यू से अधिक है और नई खे से तत्काल सप्लाई मिलने की संभावना कम है। इसलिए त्योहारों के समय मांग काफी हद तक व्यापारियों, इंपोर्टर्स और मिलों के पास मौजूद स्टॉक पर निर्भर करेगी। चना और चना दाल के भाव में तेजी दर्ज की गई।

दाल-दलहनों की थोक कीमतें

दलहनः चना कांटा 6800 से 6900, विशाल 6600 से 6700, डंकी चना 6000 से 6300, काबुली डॉलर 7800 से 9300, मसूर 5950 से 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 8600 से 8800, महाराष्ट्र लाल 9000 से 9200, कर्नाटक 9100 से 9300, निमाड़ी 6800 से 8200, मूंग बेस्ट गर्मी का 7400 से 7600, बोल्ड 7600 से 7700, मोगर 5500 से 6800, उड़द बोल्ड 9200 से 9500, उड़द गर्मी का 8800 से 9200, ग्रेविटी क्लीन 9500 से 9900 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 8100 से 8200, मीडियम 8300 से 8600, बोल्ड 8800 से 9100, मसूर दाल बोल्ड 8000 से 8100, तुवर दाल सवा नंबर 8400 से 8500, फूल 9400 से 9700, बेस्ट तुवर दाल 10800 से 12100, ब्रांडेड तुवर दाल 13500, मूंग दाल मीडियम 9100 से 9200, बोल्ड 9.300 से 9400, मूंग मोगर 11100 से 11200, बोल्ड 11300 से 11500, उड़द दाल मीडियम 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300, उडद मोगर 11800 से 11700, बोल्ड 11900 से 12000 रुपए।

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 6600, ऑस्ट्रेलिया 6675, तुवर लेमन 8650 व उड़द एफएक्यू 8750 रुपए।

Related posts

होम लोन लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान.

Voice of Panipat

महंगे हुए सोना-चांदी, देखिए इस सप्ताह कितनी हो गई है कीमत

Sahab Ram

गैंस सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी, ऐसे करें चैक

Voice of Panipat

Leave a Comment