September 25, 2026
Voice Of Panipat
CitiesHaryana

सोनीपत के सेक्टर-15 की बदल जाएगी सूरत, 4-लेन बनाई जाएगी मार्केट की सड़क

Sonipat News: सोनीपत शहर के सेक्टर 15 में निवास कर रहवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आने वाले दिनों में आपको सोनीपत शहर के सेक्टर 15 की सूरत पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी। जानकारी के अनुसार शहर के पॉश रिहायशी सेक्टरों की सूरत बदलने और निवासियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एक नई और महत्वाकांक्षी प्लानिंग तैयार की गई है। इस नई योजना के तहत सेक्टर-15 की मार्केट को जाने वाली मुख्य सड़क को शहर का पहला स्मार्ट रोड बनाने का खाका तैयार किया गया है। प्लानिंग के तहत वर्तमान में टू-लेन वाली सड़क को चौड़ा करके फोरलेन किया जाएगा।‌ इस फोरलेन सड़क का निर्माण होने से रोजाना होने वाले ट्रैफिक जाम और आवाजाही की समस्या से लोगों को हमेशा के लिए निजात मिल सकेगी।

सेक्टर 15 के रहवासियों को मिलेगी स्ट्रीटलाइट समेत अन्य सुविधाएं

सेक्टर 15 के रहवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट के साथ सड़क के आसपास आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पैदल चलने वालों के लिए बेहतर व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। योजना का उद्देश्य मार्केट आने-जाने वाले लोगों के लिए सड़क को सुविधाजनक बनाना है।

त्रिभुवन कौशिक, पार्षद, वार्ड-41 ने बताया कि सेक्टर 15 मार्केट रोड को शहर की पहली स्मार्ट रोड बनाने और इसे चार लेन करने की प्लानिंग का खाका तैयार कर प्रपोजल भेजा गया है। इसके अलावा इस सेक्टर में अंदरूनी गेट हटने से इमरजेंसी वाहनों की आवाजाही आसान होगी। इस परियोजना से सेक्टर वासियों को ट्रैफिक से निजात तो मिलेगा ही मिलेगा साथ ही साथ समय की भी बचत होगी।

Related posts

PANIPAT:- BBMB बिजली डिविजन में लगी भीषण आग, कई ट्रांसफार्मर मे लगी आग

Voice of Panipat

नेशनल हाईवे पर बढ रहे हादसों पर रोक लगाने को लेकर हुई रोड सेफ्टी की बैठक, दिए ये निर्देश

Voice of Panipat

मगन सुसाइड केस में दिव्या की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी,रोहतक में 5 सितंबर को अगली सुनवाई

Voice of Panipat

Leave a Comment