September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- BBMB बिजली डिविजन में लगी भीषण आग, कई ट्रांसफार्मर मे लगी आग

पानीपत से बड़ी खबर सामने आई है.. पानीपत शहर में सिवाह बाईपास स्थित BBMB बिजली बोर्ड में अचानक आग लग गई… यहां एक ट्रांसफार्मर में शुरू हुई आग ने भड़कते- भड़कते विकराल रुप ले लिया.. जिसके बाद एकाएक करके अनेको ट्रांसफार्मर में आग लग गई.. आग की सुचना तुरंत दमकल को दी गई.. सूचना मिलते दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची.. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू पाया गया.. हालांकि, आग पूरी तरह नहीं बुझी, लेकिन नियंत्रण में कर लिया गया है..

*ट्रांसफार्मरों से निकले तेल के छींटे*

आगजनीं के दौरान ट्रांसफॉर्मरों से काला तेल निकला शुरू हो गया। आग बढ़ने के साथ-साथ छींटें भी बाहर की ओर आने लगीं.. जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.. ये छींटें बहुत ही खतरनाक होती हैं..

*यहां की हुई बिजली बाधित*

BBMB से चलने वाली 11 केवी नंबरी, 11 केवी कृष्णा इंडस्ट्री, 11 केवी सेक्टर 29 पार्ट 1 इंडस्ट्री फीडर समेत अन्य जगहों की बिजली बाधित हो गई.. यहां तक की एनएफएल की बिजली को भी कुछ देर के लिए बाधित किया गया.. आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद बिजली को सुचारु किया गया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दुनियाभर में 1400 फ्लाइट कैंसिल, माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप

Voice of Panipat

जल्द जारी हो सकता है जईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट

Voice of Panipat

इस वक्त की बड़ी खबर, DGP ने ट्वीट कर सरकार से की ये मांग

Voice of Panipat