September 25, 2026
Voice Of Panipat
India News

हरियाणा के इस छोटे से स्टेशन पर रुकेंगी जम्मू मेल, झेलम, मालवा समेत 68 ट्रेनें

हरियाणा के इस छोटे से स्टेशन पर रुकेंगी जम्मू मेल, झेलम, मालवा समेत 68 ट्रेनें

Railway News : दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों के ठहराव को लेकर फैसला लिया है। जहां पर एक छोटे से रेलवे स्टेशनों पर अप व डाउन 68 ट्रेनों का ठहराव की मंजूरी दी है। रेलवे विभाग ने दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर आने वाले भोड़वाल माजरी स्टेशन पर इन ट्रेनों को ठहराव करने का निर्णय लिया है।

रेलवे विभाग ने यह फैसला 79वें अंतरराष्ट्रीय संत निरंकारी समागम को देखते हुए लिया है। संत निरंकारी समागम में देशभर के अलग-अलग राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव भेडवाल माजरी के रेलवे स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है।

हल्दाना बार्डर के पास 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस विशाल समागम को देखते हुए उत्तर रेलवे ने भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ट्रेनों के दो-दो मिनट के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है। यह व्यवस्था 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इससे देशभर के कोने-कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा और दैनिक यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

समागम सेवा के उद्घाटन के साथ ही महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों से संगत का आगमन शुरू हो गया है। भोड़वाल माजरी में करीब 600 एकड़ में फैले विशाल समागम स्थल पर श्रद्धालुओं के रहने, भोजन और चिकित्सा की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां सेवा कार्य के लिए पहुंचने लगे हैं। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए रेलवे ने ट्रेनों का ठहराव किया है। लाखों की संख्या में आने वाली संगत से रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

इन ट्रेनों का किया गया ठहराव

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार जम्मू मेल, उत्तर संपर्क क्रांति, झेलम एक्सप्रेस, जनशताब्दी, बठिंडा एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, गोवा संपर्क क्रांति, स्वराज एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब, पश्चिम एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भोड़वाल माजरी स्टेशन पर तय किया गया है। इससे सोनीपत, पानीपत और आसपास के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर भोड़वाल माजरी स्टेशन पर निरंकारी समागम के लिए ट्रेनों का ठहराव शुरू किया गया है। देश भर से बड़ी संख्या में पहुंचने वाली संगत को देखते हुए यहां 68 ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव किया गया है। इससे आम यात्रियों को भी सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Related posts

HARYANA में आज महंगा हुआ तेल, यहां Check करें रेट

Voice of Panipat

बिना देरी किए GATE परीक्षा के लिए करें अप्लाई, कल के बाद लगेगी लेट फीस

Voice of Panipat

हरियाणा के इस जिले में अब नहीं चलेंगी 10 साल पुरानी स्कूल बसें

Voice of Panipat

Leave a Comment