September 24, 2026
Voice Of Panipat
INFORMATIVELifestyleSPRITUAL

AAJ KA RASHIFAL: जानें कैसा रहेगा आज गुरूवार को आपका दिन पढ़ें मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल

AAJ KA RASHIFAL : आज, 24 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए सुबह रहने वाला है , बता दे की आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं और रवि योग का निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों के लिए आत्मविश्वास और पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। चलिए जानते है सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Horoscope Today)।

मेष (Aries)आज का राशिफल : मेष वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। नई योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। ऑफिस में काम का दबाव हो सकता है।

वृषभ (Taurus)आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए सुबह संकेत लेकर आएगा। व्यापर क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलेंगा। पैतृक संपत्ति के मामलों में कानूनी सलाह फायदेमंद रहेगी

मिथुन (Gemini)आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। डिजिटल मीडिया और टेक्निकल क्षेत्र के लोगों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। काफी समय से अटका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। आज आप कोई भी लापरवाही करने से बचें।

कर्क (Cancer)आज का राशिफल : आज का दिन आपके परिवार में खुशियों का माहौल लेकर आने वाला है। व्यापार के नजरिये से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है

सिंह (Leo)आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। समाज में आज आपका कद बढ़ेगा। मैनेजमेंट और प्रशासन से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आज सफर करते समय सावधानी बरतें।

कन्या (Virgo)आज का राशिफल : बुधादित्य योग के कारण आपके व्यक्तित्व और बुद्धि के तालमेल से आप नई ऊंचाइयां छू सकते है। नई चीजें करने में आज सफलता मिलेगी।आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें।

(Libra)आज का राशिफल : सरकारी कामों में हाथ डालना आपके लिए आज अच्छा रहेगा। परिवार के किसी भी विवादित मामले में आपका निष्पक्ष रहना बेहद जरूरी होगा। बोलने से पहले दो बार सोचें।

वृश्चिक (Scorpio)आज का राशिफल : आपकी जीवनशैली आज बड़ी काम आने वाली है। धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो परिवार की कोई पुरानी और जटिल समस्या सुलझ जाएगी। आज आपके काम की वजह से आपको बड़ा पद मिल सकता है

धनु (Sagittarius)आज का राशिफल : आप में गजब का उत्साह रहेगा, अधूरा काम अपने दम पर पूरा कर लेंगे。 पुराना परिचित कोई नया काम दिला सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा。सलाह व उपाय: भाई-बहनों या पड़ोसियों से बहस करने से बचें। माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं

मकर (Capricorn)आज का राशिफल : आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगें। संतान पक्ष या बेटी के करियर को लेकर कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचें।

कुंभ (Aquarius)आज का राशिफल : दोस्ती के लिहाज से आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी बातचीत की शैली दूसरों को प्रभावित करेगी और रिश्तों में सुधार आएगा। बता दे की आज के दिन आपके साथ मानसिक भ्रम या उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मीन (Pisces)आज का राशिफल : आज ग्रहों का संयोग आपके लिए अनुकूल बना हुआ है दैनिक कार्यों और आर्थिक योजनाओं में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। कहीं जाने से पहले परिवार की सलाह ले।

Related posts

नितिन गटकरी ने बदली अपनी बात , कहा ई – 20 पेट्रोल से नुकसान होने का डर

Voice of Panipat

पानीपत : कांवड़ियों यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी , मार्गों का हुआ निरीक्षण !

Voice of Panipat

Google Pay, PhonePe, Paytm पर अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर, NPCI का बड़ा आदेश..!

Voice of Panipat

Leave a Comment