September 24, 2026
Voice Of Panipat
BusinessINFORMATIVELatest NewsTechnology

भारत के इस रेलवे प्लेटफार्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज, जानें खासियत

iNDIAN RAILWAYS: आपने भारत के कई ऐसे स्थान, वस्तुओं या लोगों के बारे में सुना होगा, जो अपनी विशेषता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। इनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं देश का एक ऐसा रेलवे प्लेटफार्म भी है, जो अपनी लंबाई के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है।

बेशक यह बात आपको अजीब लगती है, लेकिन सच्चाई है। क्योंकि आपने हमेशा देश के बड़े रेलवे स्टेशन, व्यस्त रेलवे स्टेशन या आधुनिक रेलवे स्टेशन के बारे में ही सुना या पढ़ा होगा। हम आपको बता रहे हैं देश के एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में, जहां देश ही नहीं दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफार्म है। इसकी विशालता का अंजादा इसी बात से लगया जा सकता है इसमें 14 फुटबॉल के 14 मैदान बन सकते हैं।

1507 मीटर लंबा रेलवे प्लेटफार्म
हम बात कर रहे हैं श्री सिद्धारूढ स्वामीजी रेलवे स्टेशन हुबली की। कर्नाटक राज्य के इसी रेलवे स्टेशन पर 1507 मीटर लंबा प्लेटफार्म बना है। इसका निर्माण 2023 में किया गया। हालांकि इससे पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्टेशन को यह प्रसिद्धी मिलती थी। साथ ही यह रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे का सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन भी है।

क्यों पड़ी इतने बड़े प्लेटफार्म की जरूरत
दरअसल यह प्लेटफार्म सिर्फ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए नहीं बनाया गया। इसके निर्माण के पीछे असली वजह है यहां व्यस्त रेलवे ट्रैफिक। क्योंकि हुबली रेलवे स्टेशन दक्षिण भारत का बेहद बड़ा और व्यस्त रेलवे स्टेशन है।

इस जंक्शन पर देश भर से यानी हर दिशा से रेल गाड़ियां नियमित रूप से आती रहती हैं। ऐसे में काफी ट्रेन को स्टेशन पर आने के लिए सिग्नल का लंबा इंतजार आउटर पर ही करना पड़ता था। इसका असर पूरे रेलवे यातायात पर पड़ रहा था। ऐसे में इस रेलवे प्लेटफार्म का निर्माण किया गया।

Related posts

अवैध रूप से शराब बेच रहे थे, तभी पहुंच गई पुलिस, धर दबोचा

Voice of Panipat

अंतिमसंस्कार में भी शामिल नही हुई तीनों बेटियां , समय नही है कह कर टाला

Voice of Panipat

पंतजलि भ्रामक विज्ञापन मामला, पंतजलि ने कहा- 67 अखबारों में छपवाया माफीनामा, कोर्ट ने अब दिया ये आदेश

Voice of Panipat

Leave a Comment