August 4, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWSSPRITUAL

पानीपत : कांवड़ियों यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी , मार्गों का हुआ निरीक्षण !

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) : पानीपत में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिला एसडीएम मनदीप कुमार, आईपीएस हर्षित गोयल, डीएसपी सुरेश व नरेंद्र कादयान ने सोमवार को जिले के विभिन्न कांवड़ मार्गों का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सनोली के अलावा कई अन्य मार्गों का विशेष निरीक्षण किया, जहां से सर्वाधिक वाहनों का आवागमन होता है।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के सख्त निर्देश दिए :

  • मार्गों की नियमित सफाई बनाए रखना
  • छोटे-छोटे कटों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करना
  • स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराना
  • ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
    अधिकारियों ने पिछले निरीक्षण में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया और जहां कहीं कमी मिली, वहां तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उग्राखेड़ी गांव के समीप कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने सड़क के दोनों ओर पड़े कंक्रीट और अन्य अवरोधों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए ताकि कांवड़ियों की आवाजाही किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो। इसके अलावा कई स्थानों पर जमा गंदे पानी की तत्काल निकासी और आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक कांवड़िये को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, एएसपी हर्षित गोयल ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा प्रत्येक गतिविधि पर लगातार नजर रहेगी। यातायात संचालन, कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक डीएसपी सुरेश सैनी और डीएसपी नरेंद्र कादयान ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, डायवर्जन, संकेतक और ट्रैफिक कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। आम नागरिकों और वाहन चालकों से भी अपील है कि वे जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

कांवड मार्गों का जायजा लेते प्राशासनिक अधिकारी

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी और प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ निभाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पेट्रोल डीजल के आज चौथे दिन भी बढ़े रेट 

Voice of Panipat

करवाचौथ व्रत खोलने के लिए डिनर में बनाएं ये हेल्दी डिशेज़

Voice of Panipat

HARYANA रोडवेज की बसें नहीं जाएंगी हिमाचल, पढ़िए वजह

Voice of Panipat

Leave a Comment