September 24, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

AAJ KA MOUSAM : आज 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

AAJ KA MOUSAM : देशभर के कई राज्यों में आज भी मौसम खराब रहने वाला है। मोसौं विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज गुरुवार को 19 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

IMD के ने अपडेट के अनुसार हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों में एक बार फिर से झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार दोबारा से मानूसन की वापसी हो रही है। जिसके चलते आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। चलिए देखते है आज देशभर में मौसम पूर्वानुमान AAJ KA MOUSAM

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी दोबारा से दबाव बन रहा है। इसके चलते देश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव फिलहाल पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ रहा है। यह दबाव 23 सितंबर की रात को ओडिशा तट के बीच, कलिंगपट्टनम के आसपास को पार कर जाएगा।

इसके चलते 24 सितंबर से बारिश दोबारा से शुरू हो जाएगी। इसका असर छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों के पास भी तेज हवाएं के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने मछुआरों को 24 सितंबर तक संबंधित समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।AAJ KA MOUSAM

जबकि हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान की बात की जाए तो 24 सितंबर को बारिश की कम संभावना है, लेकिन मौसम में बदलाव आने वाला है। रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार एक बार मानसून की वापसी होगी। इसके चलते 27, 28 सितंबर को राजधानी दिल्ली , एनसीआर, हरियाणा, पंजाब राजस्थान में में झमाझम बारिश हो सकती है।

वहीं यूपी की बात की जाए तो 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 27 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है। 28-29 सितंबर को बारिश की गतिविधि कम होकर अलग-अलग स्थानों तक सीमित रहने का अनुमान है

Related posts

Haryana Weather: हरियाणा के पंचकूला- अंबाला समेत 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें IMD का ताजा अपडेट

Sahab Ram

Haryana Weather: हरियाणा में फिर एक्टिव होगा मानसून, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें ताजा अपडेट

Sahab Ram

HARYANA के 7 शहरों में हो रही है झमाझम बारिश

Voice of Panipat

Leave a Comment