September 24, 2026
Voice Of Panipat
Panipat

हरियाणा में तीसरी से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं कल से होगी शरू, देखें पूरा शेडूअल

PANIPAT NEWS : स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सरकारी स्कूलों में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं अब 25 सितंबर से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

अधिक जानकारी के के लिए बता दे की कल से शरू होकर ये परीक्षाएं 8 अक्तूबर तक चलेंगी। इससे पहले इन्हें 21 सितंबर से शुरू किया जाना प्रस्तावित था। संशोधित शेड्यूल जारी होने के बाद स्कूलों में परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

यहाँ देखें पूरा शेडूअल

कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की परीक्षाएं का शेडूअल ऐसा रहने वाला है।

तीसरी कक्षा में 25 सितंबर को अंग्रेजी,

28 को हिंदी,

30 को गणित

तीन अक्तूबर को ईवीएस की परीक्षा होगी।

चौथी कक्षा का शेडूअल

गणित, अंग्रेजी और हिंदी 25, 28, 30 सितंबर और तीन अक्तूबर को होंगी।

पांचवीं में अंग्रेजी, हिंदी, ईवीएस और गणित की परीक्षाएं क्रमश: 25, 28, 30 सितंबर और तीन अक्तूबर को होंगी।

छठी से 10वीं तक विषयवार परीक्षा

कक्षा छठी से आठवीं तक की परीक्षाएं 25 सितंबर से पांच अक्तूबर तक चलेंगी।

इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के अलावा संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, गृह विज्ञान, कृषि, चित्रकला और संगीत आदि विषय शामिल हैं।

कक्षा नौवीं और दसवीं की परीक्षाएं भी 25 सितंबर से शुरू होंगी। इसमें शारीरिक शिक्षा, चित्रकला, संगीत, कृषि, गृह विज्ञान और कंप्यूटर साइंस की परीक्षाएं भी होंगी। दोनों कक्षाओं की अंतिम परीक्षा छह अक्तूबर को होगी।

12वीं परीक्षा

अंतिम परीक्षा आठ अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, ओएसएस और इंटरप्रेन्योरशिप विषयों की होगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं छह अक्तूबर तक पूरी हो जाएंगी।

Related posts

CET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें Check

Voice of Panipat

विनेश फोगाट ने संन्यास से लिया यू टर्न, 2028-ओलिंपिक खेलने की जताई इच्छा

Voice of Panipat

परिवार वाले सोते रह गए,और चोर समान लेकर फरार हो गए

Voice of Panipat

Leave a Comment