Dhaan Bhav Aaj : धान उत्पादक किसानों की इस बार शुरुआत में आए भाव ने मौज कर दी है। किसानों को पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल धान की कीमत ज्यादा मिल रही है। हालांकि बारिश कम होने के कारण धान की उत्पादन गिरने की संभावना है, लेकिन किसानों की यह कमी इस बार ऊंचा भाव मिलने से पूरा होने वाली है।
फिलहाल मंडियों में पीआर धान की आवक शुरू हो गए है। जहां पर किसानों को अच्छे भाव मिल रहे है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल 1509 के भाव 900 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा मिल रहे है।
कैथल की मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक लगातार बढ़ रही है। शहर की मंडियों में करीब 10 हजार क्विंटल धान पहुंचा। इस दौरान 1509 धान का सबसे अधिक भाव 3945 रुपए प्रति क्विंटल रहा। हालांकि मंडियों में पहुंच रही अधिकांश धान में नमी ज्यादा होने के कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए फड़ों पर डालनी पड़ रही है।
शहर की मंडियों में अब तक करीब 45 हजार क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। किसानों को इस बार पिछले साल की तुलना में 700 से 900 रुपए प्रति क्विंटल तक अधिक भाव मिल रहा है। किसानों का कहना है कि अभी 1509 की आवक बढ़ रही है, जबकि अगले एक सप्ताह में पीआर धान की कटाई भी शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद मंडियों में धान की आवक और बढ़ेगी।
पीआर की एक ट्रॉली लेकर मंडी पहुंचा किसान
वीरवार को एक किसान पीआर धान की ट्रॉली लेकर मंडी पहुंचा। निजी खरीदारों ने फसल में नमी अधिक होने के कारण भाव कम लगाया। किसान को रेट संतोषजनक नहीं लगा तो वह धान वापस लेकर चला गया। मंडी में इन दिनों नमी धान के भाव पर सीधा असर डाल रही है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि फसल में नमी कम होने के बाद ही मंडी में लाएं ताकि बेहतर भाव मिल सके।
कैथल मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि मंडियों में किसानों के लिए सभी मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। किसानों से अपील है कि फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में बेचने के लिए लेकर आए, ताकि उनकी फसल तुरंत अच्छे दामों पर बिक सके। किसानों को सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।

