September 24, 2026
Voice Of Panipat
BusinessIndia-PoliticsINTERNATIONAL

ट्रेन में सफर करते समय अब कभी न करें ये गलती, हो सकता है भारी नुकशान, अधिसूचना जारी

INDIAN RAILWAYS NEW RULE : यदि आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको अब स्वच्छता का महत्व समझना होगा। क्योंकि रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वालों पर अब रेलवे की सख्ती का चाबुक चलेगा। इसके लिए रेलवे ने नियम पहले से अधिक सख्त कर दिए हैं।

भारतीय रेल और स्टेशनों को साफ सुथरा रखने के लिए रेलवे ने बड़ी पहल शुरू की है। हालांकि पहले भी नियम थे, लेकिन अब इसको अधिक अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा। ऐसे में यदि कोई यात्री ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर कचरा फेंकते या थूकते हुए पकड़ा जाता है तो उस पहले से दोगुना जुर्माना किया जाएगा।

कितना होगा जुर्माना
ध्यान रहे कि पहले भी रेलवे स्टेशन और ट्रेन को साफ रखने के लिए रेलवे द्वारा जुर्माना करने का प्रावधान था, लेकिन यह प्रावधान 500 रुपये का था। अब रेलवे ने इसको दोगुना कर दिया है। यानी ऐसी गलती की तो आपकी जेब पर सीधा 1000 रुपये का बोझ पड़ेगा। यह जुर्माना राशि मौके पर ही भरनी होगी। यदि कोई यात्री ऐसा नहीं करता है तो इस मामले को अदालत तक ले जाया जाएगा।

जारी की गई है अधिसूचना
इसको लेकर रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक (यात्री विपणन) शिवेंद्र शुक्ला की ओर से अधिसूचना जारी गई है। यह अधिसूचना 24 अगस्त को अधिसूचना जारी हुई थी और इसको 25 अगस्त को भारत के राजपत्र में प्रकाशित भी कर दिया गया। इसके बाद रेलवे द्वारा अपने सभी बोर्ड व जोन को इसके आदेश 18 सितंबर को जारी कर दिए हैं।

Related posts

WhatsApp इन यूजर्स के लिए लेकर आ रहा है नया फिचर

Voice of Panipat

Credit Card लिमिट बढ़ाने की कर रहे हैं Planning, तो इन बातों का रखें विशेष ख्याल

Voice of Panipat

Mandi Bhav : कपास के भाव में उछाल, बाजरा समर्थन मूल्य से नीचे बिक रहा

Sahab Ram

Leave a Comment