September 23, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

हरियाणा 11 हजार एकड़ जमीन पर बसेगा नया शहर, इन गांव का होगा जमीन अधिग्रहहण

HARYANA New City : देश की राजधानी दिल्ली के निकट होने के कारण हरियाणा में नए शहर बसाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब हरियाणा में 11000 एकड़ जमीन पर नया शहर बसाने की योजना बनी है। इस शहर को बसाने के लिए हरियाणा के 51 गांवों की जमीन को चिन्हित किया है और जमीन लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

यह शहर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से बसाया जाएगा और इसमें दस लाख से अधिक लोगों के आवास की सुविधा दी जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से इस शहर को चंडीगढ़ की तर्ज पर प्लानिंग के तहत बसाया जाएगा, ताकि वहां पर रहने वाले लोगों को हर सुविधा मिल सके। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से इसके लिए 40 सेक्टर बसाने की योजना तैयार भी कर ली है।

आपको बता दे कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से यह शहर फरीदाबाद व ग्रेटर फरीदाबाद के पास आसपास 51 गांवों की जमीन पर बसया जाएगा। इसके लिए 19 गांवों में 4500 एकड़ जमीन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जहां पर इस जमीन पर 12 नए सेक्टर विकसित की जाएंगे।HARYANA New City

नए शहर में लोगों को मिलेगी हर सुविधा

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से बसाए जाने वाले नए शहर में दस लाख लोगों को रहने की सुविधा दी जाएगी। इसमें रहने वाले लोगों को वह हर सुविधा मिलने वाली है, जो लोगों की जरूरत है। इसमें अच्छी सड़कें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मार्केट, पार्क, स्कूल, अस्पताल, ट्रांसपोर्ट समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं दी जाएगी।

इन 51 गांवों की जमीन पर बनया जाएगा नए शहर

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से फरीदाबाद के आसपास के क्षेत्र में नया शहर बसाने की योजना बनाई है। इसके लिए 51 गांवों की जमीन का चयन किया गया है। इसमें गाजीपुर, भांकरी, डबुआ, नचौली, पाली, भूपानी, बदरौला, तिगांव, अटाली, पन्हैड़ा बुखारपुर, जुन्हेड़ा, खुर्द, सीकरी, जाजरू, भनकपुर, खंदावली, नरहावली, लडौली, सुनपेड़, डीग, सरुरपुर सहित 51 गांवों की जमीन का प्रस्ताव है।HARYANA New City

इन नए सेक्टरों के बनने के साथ ही फरीदाबाद के बाहरी इलाकों में भी शहरीकरण की गतिविधियां बढ़ेंगी। सिर्फ रेजिडेंशियल ही नहीं कमर्शिल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए भी जमीन ली जाएगी।

ट्रांसपोर्ट हब नगर भी बनाया जाएगा

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से बसाए जाने वाले नए शहर में आवास के साथ ट्रांसपोर्ट नगर भी बसाया जाएगा। प्लानिंग के तहत 1,034.637 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर बनया जाएगा। इसी तरह सेक्टर 132, 135, 145 में ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। HARYANA New City

इसके लिए जमीन ग्रेटर फरीदाबाद में यमुना के पास लगे कुछ गांवों में चिन्हित की गई है। नए सेक्टर के लिए जमीन की डिमांड ई पोर्टल landpooling.hsvphry.org.in पर मांगी गई है। इसमें जमीन मालिक आवेदन करने के अपनी जमीन के रेट मांग सकेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर है।

Related posts

घरेलू गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी, आम जनता को फिर लगा झटका

Voice of Panipat

मार्बल मार्केट में भरे गंदे पानी और गहरे गड्ढ़ो से परेशान लोगों ने किया धरना शुरू

Voice of Panipat

हरियाणा में 3 ट्रेनें 30 मीनट के लिए रहेंगी रेगुलेट, जानिए कौन- कौन सी है

Voice of Panipat

Leave a Comment