34.1 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
India News

यूपी व बिहार की किस्मत बदल देगा यह नया एक्सप्रेसवे, लखनऊ से पटना का सफर हो जाएगा चार घंटे में

यूपी व बिहार की किस्मत बदल देगा यह नया एक्सप्रेसवे, लखनऊ से पटना का सफर हो जाएगा चार घंटे में

New Expressway : उत्तरप्रदेश और बिहार के बीच में बना रहा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दोनों राज्यों की किस्मत को बदल देगा। जहां पर इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद लखनऊ से पटना का सफर महज चार घंटे का रह जाएगा, वहीं देश की राजधानी दिल्ली से भी सफर घटकर 12 से 14 घंटे रह जाएगा।

बिहार और यूपी की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए ‘गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे’ यानी NH-31 का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। आपको बता दे कि इस एक्सप्रेसवे लगभग 133 किलोमीटर लंबा है और यह एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को सीधे बिहार की सीमा से जोड़ेगा।

नया एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद गाजीपुर से मांझी घाट तक का सफर, करीब 4 घंटे में पूरा होता है वह बाद में डेढ़ घंटे का रह जाएगा। वहीं लखनऊ से पटना मात्र 4 घंटे में पहुंच जाएंगे। जहां पर इस एक्सप्रेसवे का जुड़ाव देश की राजधानी से यूपी जाने वाले एक्सप्रेसवे से सीधा हो जाएगा। ऐसे में दिल्ली से पटना जाने का सफर भी आरामदेय के साथ कम हो जाएगा।

पूर्वांचल और बिहार के माध्यम बन रहा हाई-स्पीड कॉरिडोर

इसके अलावा पूर्वांचल से बिहार को जोड़ने के लिए करीब 5500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भविष्य में 6-लेन तक चौड़ा किया जा सकेगा। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के बीच तेज और निर्बाध सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है.

यह कॉरिडोर गाजीपुर जिले के हृदयपुर से शुरू होकर बलिया होते हुए बिहार सीमा स्थित मांझी घाट और रिविलगंज बाइपास तक पहुंचेगा. इसके साथ ही 17 किलोमीटर लंबा बक्सर लिंक भी बनाया जा रहा है, जिससे बिहार के बक्सर तक सीधा संपर्क मिलेगा.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलेगा सीधा कनेक्शन

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ाव है. गाजीपुर के हैदरिया में जहां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे खत्म होता है, वहां से कनेक्टिंग लिंक रोड के जरिए ट्रैफिक सीधे गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट कॉरिडोर पर पहुंच जाएगा.

दिल्ली एनसीआर से पटना का सफर हो जाएगा सुहाना

नए एक्सप्रेसवे से जहां यूपी से बिहार की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी, वहीं दिल्ली एनसीआर से भी रास्ता आसान हो जाएगा। हालांकि यह एक्सप्रेसवे सीधे तौर पर दिल्ली से नहीं जुड़ेगा, लेकिन दूसरे हाईस्पीड हाईवे के माध्यम से इसको जोड़ा जाएगा। दिल्ली से आने वाले लोग यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जरिए इस नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से सफर कर पाएंगे।

इस तरह दिल्ली-NCR से पटना तक लगातार एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली से पटना का सफर घटकर लगभग 12-13 घंटे रह जाएगा। अब तक इस प्रोजेक्ट का 84 से 88 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है।

Related posts

दोस्त की पत्नी से था अफेयर, पति को लगा पता, रच दी बड़ी साजिश, पानीपत का मामला

Voice of Panipat

20 से दो चरणों में होगा हरियाणा का बजट सत्र

Voice of Panipat

PANIPAT के HCS अधिकारी का UPSC में 115वां रैंक, पिता के कहने पर नौकरी छोड़कर शुरू की थी तैयारी

Voice of Panipat

Leave a Comment