34.1 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
India News

सौर ऊर्जा से दोड़ेगी अब ‘नमो भारत ट्रेन’ ; यूपी के जालौन में लगेगा देश का बड़ा सोलर प्लांट

Namo Bharat Train

Namo Bharat Train: देश में जल्द ही आपको ‘नमो भारत ट्रेन’ अब सौर ऊर्जा से दौड़ती हुई दिखाई देगी। जानकारी के अनुसार सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य के जालौन में बड़ा सोलर प्लांट लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि इस सोलर प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा।

बता दें कि वर्तमान में नमो भारत और मेरठ मेट्रो स्टेशनों को मिलाकर दुहाई, दुहाई डिपो स्टेशन, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, शताब्दी नगर तथा मेरठ साउथ स्टेशन और गुलधर व मुरादनगर सहित 10 रेलवे स्टेशनों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट पहले ही लगाए जा चुके हैं। आने वाले समय में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यात्रियों को नमो भारत ट्रेन (namo Bharat train) सौर ऊर्जा से चलती हुई दिखाई देगी।

2028 तक होगा सोलर प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण

उत्तर प्रदेश राज्य के जालौन में विकसित किया जा रहे नए सोलर प्लांट का निर्माण कार्य 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि इस सोलर प्लांट के निर्माण हेतु सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब धरातल पर काम शुरू हो जाएगा।

जालौन में विकसित होने जा रहे नए सोलर प्लांट की बिजली को ग्रिड से दिल्ली एनसीआरटीसी के रिसीविंग सब-स्टेशनों और गाजियाबाद तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। इस सोलर प्लांट के निर्माण कार्य को 2028 तक लगभग 2.5 वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

बताया जा रहा है कि यह सोलर प्लांट दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की बिजली आवश्यकता का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पूरा करेगा। NCRTC जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स के अनुसार जालौन में विकसित होने जा रहा प्लांट का निर्माण कार्य वर्ष 2028 में पूरा होने के बाद सौर ऊर्जा का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एनसीआरटीसी (NCRTC) ने दुहाई स्थित नमो भारत डिपो में सोलर ऑन ट्रैक की नई योजना की शुरुआत की है। इसके अलावा आने वाले समय में रेलवे नमो भारत ट्रेन को सौर ऊर्जा से चलाने की तैयारी भी कर रहा है।

Related posts

हरियाणा में 18 HCS बनेंगे IAS, 9 को प्रोविजनल प्रमोशन

Voice of Panipat

मेंटली हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेंगे कई फायदे

Voice of Panipat

HARYANA में पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जारी, ऐसे करें रिजल्ट चेंक

Voice of Panipat

Leave a Comment