September 19, 2026
Voice Of Panipat
Business

444 दिन की एफडी स्कीम पर दे रहा है पीएनबी बैंक जबरदस्त रिटर्न, घर बैठे-बैठे ऐसे उठाएं लाभ

PNB FD SCHEME

PNB FD Scheme: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को एफडी पर जबरदस्त रिटर्न दिया जा रहा है। अगर आपका भी पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है तो आप भी बैंक द्वारा चलाई जा रही फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (PNB FD Scheme) के माध्यम से घर बैठे बैठे अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। आज हम जिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की बात कर रहे हैं वह पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाई जा रही 444 दिन की एफडी स्कीम (444 days FD Scheme) है। इस एफडी स्कीम पर बैक द्वारा अपने ग्राहकों को सबसे अधिक रिटर्न दिया जा रहा है। फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में जिस व्यक्ति का अकाउंट खुला हुआ है, वह किसी भी उम्र में अपनी सेविंग शुरू कर सकता है।

444 दिन की फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर मिल रहा है 7.40 वार्षिक की दर से रिटर्न

अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक है तो बैंक द्वारा चलाई जा रही 444 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम आपको घर बैठे-बैठे लाखों की आमदनी दे सकती है। बैंक की इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (FD Scheme) में इस समय सबसे अधिक रिटर्न दिया जा रहा है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.40% वार्षिक की दर से रिटर्न दिया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को इस एफडी स्कीम के माध्यम से बैंक द्वारा 7.10% वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान किया जाता है। इसके अलावा सामान्य नागरिक भी बैंक द्वारा शुरू की गई एफडी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। सामान्य नागरिकों को पंजाब नेशनल बैंक 444 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (444 days FD Scheme PNB) पर 6.60% वार्षिक दर के रूप में रिटर्न दे रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में खाताधारक पीएनबी की किसी भी नजदीकी शाखा में जाकर निवेश शुरू कर सकता है। जो व्यक्ति बिना किसी जोखिम की निवेश करने की सोच रहे हैं उनके लिए फिक्स डिपॉजिट स्कीम को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 444 दिन की अपनी स्कीम के अलावा कम समय और अधिक समय की कई और भी फिक्स डिपॉजिट स्कीम (PNB FD Scheme) चलाई जा रही है। इन स्कीम्स के बारे में अधिक जानकारी आप पीएनबी की किसी भी नजदीकी ब्रांच में जाकर ले सकते हैं।

Related posts

अब इन नकली चीजों को बेचने पर होगी कड़ी कार्रवाई, E-COMMERCE कंपनियों को नोटिस जारी

Voice of Panipat

1 फरवरी से बैंकिंग, ATM और चेक पेमेंट से जुड़ें कई नियमों में होने जा रहा है बदलाव

Voice of Panipat

Pulse prices : दाल मिलर्स ने बढ़ाएं तुवर दाल के दाम, जाने दालों के थोक भाव

Sahab Ram

Leave a Comment