September 17, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल का मौसम: इन 20 राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

देश के अलग- अलग राज्यों में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे बदल रही हैं, लेकिन कई हिस्सों में बारिश का असर अभी बना हुआ है। कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है।

इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने कल 17 सितंबर को देश के 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल यानी 17 सितंबर को दिल्ली, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड,  हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। राजस्थान के साथ- साथ कई अन्य प्रदेशों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

इस वजह उत्तर भारत से लेकर, दक्षिण और पूर्वी राज्यों में अगले 15 घंटों के अंदर भारी बारिश होगी। वहीं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो कई राज्यों में टेंशन बढ़ा सकती हैं। बंगाल से सटे ओडिशा में भी हवा तूफीनी स्पीड से चलने की आशंका है।

Related posts

हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मानसूनी हवाओं का दिखेगा असर

Sahab Ram

हरियाणा में आज भी इन 8 शहरों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Voice of Panipat

हरियाणा में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram