September 16, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWS

हरियाणा के पानीपत से सिरसा जाने वाली पहली बस सेवा शुरू, देखें टाइमिंग और रूट

Haryana Roadways: हरियाणा के पानीपत जिले के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन ने पानीपत से सिरसा के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इससे पानीपत और हिसार से सिरसा जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। पानीपत से सिरसा जाने वाली ये पहली बस है। बस पानीपत से हिसार होते हुए सिरसा जाएगी। वाया सफीदों, जीन्द, नारनौंद, हांसी, अग्रोहा, फतेहाबाद, डिंग मोड।

ये रहेगा समय और रूट
बस सुबह 4:50 बजे पानीपत से निकलेगी। इसके बाद सफीदों से सुबह 5:45, जीन्द से सुबह 6:35, हाँसी से सुबह 8:00 बजे, हिसार से सुबह 8:40 बजे, फतेहाबाद से सुबह 9:30 बजे चलेगी और सिरसा 10:30 बजे तक पहुंचेगी।

बस का वापसी समय कुछ इस प्रकार रहेगा।
सिरसा से सुबह 11:10
फतेहाबाद से दोपहर 12:15
हिसार से दोपहर 1:20
हाँसी से दोपहर 2:00 बजे
जीन्द से दोपहर 3:10
सफीदों से शाम 4 बजे
पानीपत पहुंच जाएगी शाम 5:00 बजे तक

Related posts

DC–SP के साथ मीटिंग रहे है HARYANA के CM

Voice of Panipat

20 दिन की बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च हुईं ये दो धमाकेदार वॉच

Voice of Panipat

इन चोरो ने की थी फैक्ट्री में चोरी, 3 आरोपियों से किये 9500 बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment