32.4 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

Haryana: झज्जर के ऑस्कर हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ और टेक्नीशियन की मौत, एक ही कमरे में मिले दोनों के शव

हरियाणा के झज्जर जिले स्थित ऑस्कर हॉस्पिटल में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर के पास स्थित ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में मंगलवार सुबह नर्सिंग स्टाफ और टेक्नीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

मृतक युवकों की पहचान सफीदों जींद निवासी 28 वर्षीय सचिन और रोहतक के बोहर के रहने वाले 25 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। बताय जा रहा है कि मृतक सचिन ऑस्कर हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर  काम करता था। वहीं विकास लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।

एक ही कमरे में अचेत हालत में मिले दोनों युवक
मिली जानकारी के अनुसार सचिन अपनी पत्नी शीतल के साथ प्रीत विहार, बालोर रोड पर किराये के मकान में रहता था। मंगलवार रात करीब सवा 12 बजे शीतल ने सचिन को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद वह रात के करीब एक बजे ऑस्कर अस्पताल पहुंची। यहां एक ही कमरे में विकास और सचिन दोनों अचेत हालत में पड़े मिले।

परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
दोनों को बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल झज्जर भेजा गया है।

इस मामले में परिजनों ने अनहोनी की आशंका  जताते हुए कहा कि एक साल से दोनों को तनख्वाह भी नही दी गई थी। तनख्वाह मांगने पर हॉस्पिटल वाले उनसे झगड़ा करते थे।

फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रंवाई शुरू कर दी है। वहीं थाना शहर एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवको की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

Related posts

HARYANA:- शराब और बीयर के बढ़े दाम, जानें नए रेट

Voice of Panipat

महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाकर की धोखाधडी, पैसे देने पर वापिस केस लिया वापिस.

Voice of Panipat

PM मोदी ने पंजाब दौरे के समय सुरक्षा में हुई चूक को राष्ट्रपति कोविंद के सामने किया जाहिर

Voice of Panipat

Leave a Comment